नई दिल्ली-उत्तरी दिल्ली नगर निगम के इस वर्ष 2021-22 में विभिन्न राजस्व स्रोतों से सर्वाधिक 1286.65 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। यह जानकारी उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त संजय गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 2021-22 में संपत्तिकर के रूप में कुल 730 करोड़ रुपए पार्किंग व कन्वर्जन शुल्क के रूप में कुल 192.95 करोड़ रु. विज्ञापन के रूप में कुल 31.88 करोड़ रु. पार्किंग के रूप में कुल 36.70 करोड़ रु और अन्य राजस्व स्रोतों से कुल 295.12 करोड़ रु यानी कुल 1286.65 करोड़ रु उत्तरी दिल्ली नगर निगम नें राजस्व के रूप में अर्जित किए है। वही उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने पिछले वर्ष 2020-21 में कुल 1087.13 करोड़ रु और वर्ष 2019-20 में कुल 839.94 करोड़ रु राजस्व के रूप में अर्जित किया था। आयुक्त संजय गोयल ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निगम का राजस्व बढ़ाने की दिशा में समर्पित होकर काम किया है जो की एक प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने कोरोना महामारी की प्रतिकूल परिस्थितियां में भी अपना राजस्व बढ़ाने का कार्य किया है। आयुक्तसंजय गोयल ने बताया कि संपत्तिकर के संग्रहण में वृद्धि के लिए करदाताओं की सुविधा के लिए निगम ने मार्च महीने में शनिवार और अंतिम रविवार के दिन के अवकाश के दौरान भी संपत्ति कर के विभाग के सभी कार्यालय खुले रखे गये थे। करदाताओं की सुविधा के लिए विभिन्न वार्डों में शिविरों का भी आयोजित किया गए था। इस वित्तीय वर्ष संपत्तियों के सर्वे द्वारा कर का दायरा बढाया। लगातार व्यवसायिक संपत्तियो का निरीक्षण किया गया और उन्हें बकाया संपत्ति कर अदा करने के लिए नोटिस भी भेजे गए। विभाग द्वारा श्रेत्रीय आरडब्ल्यूए और मार्किट एसोसिएशन के साथ बैठके की गई और संपत्ति कर कैंप आयोजित किए गए, ताकि नागरिक समय पर संपत्ति कर अदा कर सके। उन्होंने कहा कि निगम सभी करदाताओं सभी संपत्ति करदाताओं का धन्यवाद करता है जिन्होंने समय पर संपत्तिकर अदा किया ।