नई दिल्ली – एआई प्लस स्मार्टफोन ने आज ऐलान किया कि वह आने वाले टी20 सीजन में दो बड़ी टीमों मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का ऑफिशियल स्मार्टफोन पार्टनर रहेगा। इस साझेदारी के जरिए एआई प्लस स्मार्टफोन भारत के सबसे बड़े और असरदार प्लेटफॉर्म में सीधा जुड़ जाएगा। इससे ब्रांड को देशभर के लाखों क्रिकेट फैंस से सीधे कनेक्ट होने का मौका मिलेगा। फैंस को खास एक्सपीरियंस भी मिलेंगे, जैसे प्लेयर से मिलने का मौका, मैच के टिकट, साइन की हुई मर्चेंडाइज और एआई प्लस स्मार्टफोन से शूट किया गया एक्सक्लूसिव प्लेयर कंटेंट। इस साझेदारी पर एआई प्लस स्मार्टफोन के सीईओ और एनएक्सटी क्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज के फाउंडर माधव शेठ ने कहा, “खेल लोगों को जोड़ने का सबसे बड़ा जरिया है, जहां हर कोई एक जैसा उत्साह और उम्मीद महसूस करता है। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़कर हमें उन लाखों फैंस तक पहुंचने का मौका मिलेगा, जहां भारत की असली ऊर्जा दिखती है। हम मानते हैं कि टेक्नोलॉजी को लोगों के जुनून और उनकी उम्मीदों के साथ कदम मिलाकर चलना चाहिए।”मुंबई इंडियंस के एक प्रवक्ता ने कहा, “एआई प्लस स्मार्टफोन का फोकस आसान और दमदार टेक्नोलॉजी देने पर है, जो आज के फैंस की जरूरतों से मेल खाता है। हम मिलकर ऐसे काम करना चाहते हैं, जिससे फैंस का गेम देखने और उससे जुड़ने का अनुभव और बेहतर हो। नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के सीएमओ बिंदा डे ने कहा, भारत में क्रिकेट फैंस, कम्युनिटीज और इमोशंस को एक साथ लाता है, वो भी बड़े स्तर पर। हमारी कोशिश रहती है कि पार्टनरशिप के जरिए फैंस के साथ मजबूत और मतलब वाला जुड़ाव बने। एआई प्लस स्मार्टफोन के साथ हम ऐसे नए इनिशिएटिव्स लाना चाहते हैं, जो इस कनेक्शन को और गहरा करें और फैंस के अनुभव को बेहतर बनाएं। एआई प्लस के लिए यह साझेदारी सिर्फ ब्रांड दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन खास पलों का हिस्सा बनने का मौका है, जब पूरा देश अलग अलग शहरों और पीढ़ियों के बीच एक साथ जुड़ता है। लीग की दो बड़ी टीमों के साथ जुड़कर एआई प्लस स्मार्टफोन उन पलों में शामिल होना चाहता है, जहां मुकाबला, जश्न और फैंस का जोश एक साथ नजर आता है। इस कोलैबोरेशन के तहत पूरे सीजन में एआई प्लस स्मार्टफोन टीमों के प्लेटफॉर्म, फैन एक्टिविटीज और डिजिटल कैंपेन में नजर आएगा, जिससे फैंस को टीम और ब्रांड के साथ जुड़ने के नए मौके मिलेंगे। इस साझेदारी के साथ एआई प्लस स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी, कल्चर और स्पोर्ट्स के बीच अपनी पकड़ और मजबूत कर रहा है और खुद को उन पलों से जोड़ रहा है, जो आज के भारत की पहचान बन रहे हैं।
