नई दिल्ली – टाटा हिताची भारत की सर्वप्रमुख कंस्ट्रक्शन मशीनरी कंपनियों में एक और सबसे बड़ी हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर कम्पनी है जो टाटा मोटर्स और जापान की हिताची कंस्ट्रक्शन मशीनरी का संयुक्त उद्यम है। एचसीएम से यह साझेदारी 1984 से है और आज यह भारत का सबसे लंबी अवधि से चला आ रहा संयुक्त उद्यम है। कंपनी के उत्पादन केंद्र धारवाड़ और खड़गपुर में हैं और पूरे देश में 275 से अधिक ग्राहक सेवा संपर्क केंद्र हैं। कम्पनी का गठन 1961 में टाटा इंजीनियरिंग एण्ड लोकोमोटिव कंपनी (टेल्को) के कंस्ट्रक्शन उपकरण प्रभाग के रूप में किया गया। आज कम्पनी के पोर्टफोलियो में मिनी एक्सकेवेटर, कंस्ट्रक्शन एक्सकेवेटर, माइनिंग एक्सकेवेटर, बैकहोलोडर, व्हीललोडर और डम्प ट्रक के साथ-साथ अटैचमेंट, पार्ट्स की बड़ी रेंज़ और एक्सपर्ट सर्विस सॉल्यूशन हैं। हरियाणा। 13 मार्च 2026 टाटा हिताची कंस्ट्रक्शन मशीनरी कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड के अग्रणी उत्पाद ईएक्स1200 वी एक्सकेवेटर का उपयोग एडिफिस इंजीनियरिंग अपने बेहद चुनौती भरे प्रोजेक्ट में कर रही है। यह हरियाणा की एक ऊँची इमारत को गिराने का डिमोलिशन प्रोजेक्ट है। ईएक्स1200 वी एक्सकेवेटर की मदद से भारत के अंदर डिमोलिशन की स्वदेशी क्षमताएं बहुत बढ़ गई हैं। टाटा हिताची ने एडिफिस इंजीनियरिंग को ईएक्स1200 वी एक्सकेवेटर के साथ एक खास हाई-रीच डिमोलिशन अटैचमेंट की भी आपूर्ति की है। इसके साथ यह मशीन एशिया में कार्यरत सबसे ऊँची डिमोलिशन मशीनों में शुमार हो गई है। यह अटैचमेंट ऊँची इमारतों को सुरक्षित और कुशलता से गिराने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें एक टेलीस्कोपिक बूम कॉन्फ़िगरेशन है, जिसकी मदद से मशीन 51 मीटर तक की ऊँचाई पर सुरक्षा के साथ काम कर सकती है। यह लगभग 17 मंज़िल की इमारतों को गिराने में सक्षम हो गई है। डिमोलिशन अटैचमेंट मशीन का वजन लगभग 3 टन है। इसकी पहुँच अधिक है और काम में लचीलापन भी अधिक है। साथ ही यह ऊँची इमारतों को गिराने के दौरान अधिक स्थिर रहती है और अधिक सटीक काम करती है। ऑपरेटर टेलीस्कोपिक बूम की मदद से धीरे-धीरे पहुँच बढ़ाते हुए काफी ऊँचाई पर भी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पूरे नियंत्रण के साथ बखूबी डिमोलिशन कर सकते हैं। इस तरह के प्रोजेक्ट में टाटा हिताची की मशीन का उपयोग दर्शाता है कि ईएक्स1200वी जैसे अधिक क्षमतावान एक्सकेवेटर अत्याधुनिक अटैचमेंट और इंजीनियरिंग सॉल्यूशन की मदद से बड़े-बड़े डिमोलिशन प्रोजेक्ट के लिए बखूबी अनुकूलित किए जा सकते हैं। ईएक्स1200 अपनी मजबूत बनावट और जबरदस्त स्थिरता और शक्तिशाली हाइड्रोलिक्स के साथ कठिन-से-कठिन डिमोलिशन प्रोजेक्ट के लिए एक भरोसेमंद बुनियादी मशीन साबित होगी। सिद्धार्थ चतुर्वेदी, महाप्रबंधक मार्केटिंग, टाटा हिताची कंस्ट्रक्शन मशीनरी कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड ने मशीन के इस उपयोग के बारे में बताया इस प्रोजेक्ट में ईएक्स 1200 वी का उपयोग चुनौती भरे कार्यों में टाटा हिताची के बड़े एक्सकेवेटरों की क्षमता और बहुआयामी उपयोगिता को उजागर करता है। ऊँची इमारतों को गिराने जैसे चुनौतीपूर्ण कार्यों के लिए जो अपार शक्ति, विश्वसनीयता और स्थिरता चाहिए, हमारी मशीनें इन सब के साथ डिज़ाइन की गई हैं। इंडियन डिमोलिशन एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य मोहन रामनाथन ने इस प्रगतिशील कदम पर अपना विचार रखते हुए कहा कि भारत के डिमोलिशन सेक्टर में हाई-रीच डिमोलिशन तकनीकों को अपनाना अधिक सुरक्षित, सटीक कार्य करने और दक्षता बढ़ाने की ओर बड़ा कदम है। इस संबंध में एडिफिस इंजीनियरिंग के पार्टनर जिगर छेड़ा ने कहा कि ईएक्स1200 वी के साथ हाई-रीच अटैचमेंट जोड़ कर हमारी कम्पनी ऊँची इमारतों को गिराने के चुनौती भरे प्रोजेक्ट्स को अधिक सुरक्षा और बेहतर नियंत्रण के साथ पूरी करने में सक्षम होगी। भारत के शहर विकास और पुनर्निर्माण के तेज दौर में हैं। इसमें विशेष क्षमता वाले डिमोलिशन इक्वीपमेंट और अधिक सक्षम एक्सकेवेटर की मांग लगातार बढ़ रही है। टाटा हिताची के एक्सकेवेटर का यह उपयोग दर्शाता है कि पूरे देश में डिमोलिशन के काम में अधिक सुरक्षा, तेज़ी और बारीकी चाहिए। इसलिए अत्याधुनिक मशीनों और इंजीनियरिंग सॉल्यूशन की भूमिका बढ़ती दिखती है।
