नई दिल्ली-दिल्ली नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग ने वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही डेंगू चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी कड़ी मे डेंगूए चिकनगुनिया के वाहक एडीज मच्छर के प्रजनन की जांच के लिए निगम ने विशेष निगरानी एवं जांच अभियान चलाया। एडीज मच्छर का प्रजनन छोटे बर्तनों इत्यादि में वर्षा जल संचयन के कारण होता है। एडीज मच्छर साफ पानी जोकि एक हफ्ते से इकठ्ठा पानी में पैदा होता है। हाल ही में हुई वर्षा के बाद इनके प्रजनन की संभावना बढ़ जाने के कारण निगम के जनस्वास्थ्य विभाग ने संबंधित सरकारी विभागों से तालमेल करके एडीज मच्छर के प्रजनन वाली जगहों को नष्ट करने संबंधी अभियान चलाया। दिल्ली नगर निगम ने अपने पश्चिमी, नजफगढ़,दक्षिणी एवं मध्य क्षेत्र में सरकारी प्रतिष्ठानों पर वहां कार्य करने वाले अधिकारियों जैसे विद्यालयों में शिक्षकों, अस्पतालों में डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों, सरकारी निर्माण स्थलों पर काम करने वाले कर्मचारियो मेट्रो स्टेशन प्रभारियों,एवं नोडल अधिकारियों को विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत मच्छरों के प्रजनन के बारे में अवगत कराया गया। दिल्ली नगर निगम ने विशेष अभियान के अंतर्गत 902 सरकारी दफ्तरों परिसरों कॉलोनियों में जिनमे विद्यालय फ्लैट्स, कार्यालय एवं पार्क भी सम्मिलत हैं मच्छरों के प्रजनन की जांच कर उन्हें नष्ट किया गया।