नई दिल्ली- हंसी और मस्ती से भरपूर द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 4 अब अपने शानदार फिनाले तक पहुंच गया है। इस फिनाले एपिसोड में पिता-पुत्र की सुपरहिट जोड़ी डेविड धवन और वरुण धवन नजर आएंगे, जो इस शनिवार 14 मार्च को रिलीज होगा। मजेदार बातचीत, दिलचस्प किस्सों और कपिल के खास कॉमिक अंदाज के साथ यह एपिसोड दर्शकों को खूब हंसाने वाला है। वरुण की जोशीली एनर्जी और डेविड धवन की मजेदार बातों से फिनाले में डबल मस्ती और डबल धमाल देखने को मिलेगा, जो इस सीजन का एक शानदार और यादगार फिनाले बनेगा। पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए, डेविड धवन हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर के मशहूर कलाकारों के साथ काम करने के अपने अनुभव शेयर करते हैं। फिर माहौल इमोशनल हो जाता है जब सुनील ग्रोवर, दिग्गज अभिनेता कादर खान के रूप में स्टेज पर नजर आते हैं। उन्हें देखकर डेविड धवन इमोशनल हो जाते हैं और कादर खान की यादगार मौजूदगी और कॉमेडी में उनके बड़े योगदान को याद करते हैं। कपिल शर्मा और उनकी टीम के खास कॉमिक अंदाज़ से फिनाले का माहौल और भी मजेदार बन जाता है। यह एपिसोड कॉमेडी, सिनेमा और पारिवारिक पलों का एक शानदार सेलिब्रेशन बन जाता है, जहाँ शो के पसंदीदा किरदार भी पूरे कॉमिक अंदाज़ में नजर आते करते हैं। कृष्णा अभिषेक अपने मशहूर किरदार रामू (गोविंदा) और कीकू शारदा मुथु (सतीश कौशिक) के किरदार में स्टेज पर आते हैं। दोनों अपनी मजेदार एंट्री और बीच-बीच में की जाने वाली कॉमिक हरकतों से पूरे माहौल को हंसी और मस्ती से भर देते हैं। सीजन 4 के खत्म होने के साथ कपिल का मंच कुछ समय के लिए अलविदा कहेगा, लेकिन जल्द ही सीजन 5 के साथ और भी ज्यादा हंसी और मस्ती लेकर वापस आएगा। इस शनिवार सीजन 4 का फिनाले देखना न भूलें, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।

Leave a Reply