गुजरात- गुजरात में बनासकंठा जिले के थराड थाना क्षेत्र में एक दंपत्ति ने अपनी दो बच्चियों के साथ नहर में कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। थराड पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि पिलुदा गांव निवासी दंपत्ति और दोनों बच्चियों के शव स्थानीय तैराकों की मदद से नर्मदा नहर से निकाले गए।उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कालूभाई मोहनभाई 30 उनकी पत्नी गीताबेन 25 और बेटियों-अवनी 3 तथा भव्यता 2 के रूप में की गई। अधिकारी ने बताया कि दंपत्ति के इस कठोर कदम उठाने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
