नई दिल्ली- आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अपनी स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 20 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी 7 अप्रैल से 20 अप्रैल को सामाजिक न्याय पखवाड़ा के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं के द्वारा कलिन्दी कुंज में यमुना की सफाई व आरती की गई। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी,पूर्व विधायक एससीएल गुप्ता, वरिष्ठ नेता ब्रम्ह सिंह, सूर्यभान पांडे, साउथ दिल्ली अध्यक्ष रोहतास कुमार, नजफगढ़ जिलाध्यक्ष विजय सोलंकी, निगम पार्षद रणधीर सिंह, महामंत्री बलवीर सिंह, चंदन चौधरी, पूर्वांचल मोर्चा प्रदेश मंत्री एस राहुल, प्रवक्ता सोनी वर्मा सहित हजारों लोगों ने इस अभियान में भाग लिया। मण्डल अध्यक्ष पवन पांडे के नेतृत्व में सरिता विहार मण्डल का दल मौजूद रहा। प्रदेश मंत्री एस राहुल ने कहा कि मां यमुना दिल्ली की जीवन रेखा है। इसके संरक्षण व संवर्धन की अलख जन जन तक जगाने की महत्ती आवश्यकता है। यमुना की बदहाली के लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार है। केंद्र सरकार द्वारा पर्याप्त धनराशि मुहैया करवाने के बावजूद यमुना को स्वच्छ व अविरल करने का समुचित प्रबंध नही किया जा रहा है। मौके पर सुनील सूद, किरन तिवारी, प्रमोद भारद्वाज, शोभा शुक्ला,सुचेता चौधरी, जन्मेजय शर्मा, सरोज शर्मा, नीरज दुबे आदि मौजूद रहे।