चंडीगढ- पंजाब चुनाव में प्रचंड बहुमत से आम आदमी पार्टी ने अपनी जीत दर्ज की। जिसके बाद हरियाणा की मनोहर लाल खटटर सरकार को नींद आनी बंद हो गई है। क्योंकि दिल्ली के बाद पंजाब में आप का यूं शानदार प्रदर्शन करना कई मायनों में खास है। आम आदमी पार्टी की सरकार आने वाले दिनों हरियाणा की राजनीति को बदलने के लिए निकल पडे है। विजय यात्रा में लोगों का समूह और सहयोग इसका जीता जागता उदाहरण है। यह बात आज पार्टी के राज्यसभा सांसद व प्रदेश के सहप्रभारी डा सुशील गुप्ता ने जींद यात्रा के दौरान पत्रकारों के सवालों को लेकर कही। उन्होंने कहा पहले राजनीति पार्टियों धर्म-जाति की बातें कर वोट मांगा करती थी। मगर दिल्ली मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्टृीय संयोजक केजरीवाल ने काम और विकास के दम पर पंजाब की सत्ता में  भी बदलाव ला दिया है। अब एक ईमानदार मुख्यमंत्री भगवत मान अपने प्रदेश की सेवा करेगा। केजरीवाल के इसी संदेश को लेकर पार्टी अब अन्य राज्यों में भी अपनी पहुंच बढ़ाने में लग गई है। इस कड़ी अब पार्टी ने पंजाब से सटे हरियाणा में भी राजनीति बदलाव की तरफ बढने लगी है। इसका असर जल्द ही 48 नगरपालिकाओं और नगर परिषद चुनाव में देखने का मिलेगा। इन चुनावों में आप पार्टी चिह्न के साथ लड़ने का ऐलान कर चुकी है दूसरा उसने 28 नगर परिषदों के लिए प्रभारी नियुक्तभी कर दिए है। पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभा​री और राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने आगामी चुनावों में जनता उनको विजय दिलाने के लिए बेताब नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि विजयी यात्रा के दौरान प्रत्येक जिले स्तर लोग खूद ही उनको अपना पूरा सपोर्ट देने का वादा कर रहें है। जिससे हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर की नींद उड. गई है।