नई दिल्ली- सरकार ने संसद में कहा कि पिछले पांच वर्षों में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए उपलब्ध 563 भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस अधिकारियों में से केवल 397 ही नियुक्त किए गए। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2017 में 99 और 2018 में 101 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए उपलब्ध थे जबकि 2019, 2020 और 2021 में यह संख्या क्रमश: 127 अ 112 और 124 थी। सिंह ने बताया कि इनमें से 71 आईएएस अधिकारी 2021 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किए गए जबकि 2020, 2019, 2018 और 2017 में नियुक्त ऐसे अधिकारियों की संख्या क्रमश: 69अ 101अ 71 और 85 थी। इस प्रकार पिछले पांच साल में कुल 397 आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किए गए।उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान कुल 147 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न वजहों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस भेजा गया जिनमें मूल कैडर में पदोन्नति का लाभ, व्यक्तिगत आधार और प्रशासनिक आधार शामिल हैं।