महाराष्ट्र-पुणे शहर में भैंस के बछड़े के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को शहर के दक्कन इलाके में हुई। स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को कथित रूप से बछड़े के साथ दुष्कर्म करते देखा और उसकी व्यक्ति की पिटाई कर दी, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। उन्होंने कहा कि नेपाल के रहने वाले आरोपी को सैसून जनरल अस्पताल ले जाया गया।दक्कन थाने के एक वरिष्ठ निरीक्षक ने कहा, स्थानीय लोगों द्वारा पेश किए गए सबूतों के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 व अन्य प्रावधानों और पशु अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।