नई दिल्ली-भारतीय जनता पार्टी को चार राज्य में मिली जीत पर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ लोकसभा सीट के सांसद व राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगमलाल गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा प्रदेश मंत्री एस राहुल के नेतृत्व में अभिनंदन किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगमलाल गुप्ता ने कहा कि लोकप्रिय पीएम नरेन्द्र मोदी और हम सब के प्रिय सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा देश व प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के कारण भाजपा को जीत मिली है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 में लोकसभा चुनाव को देखते हुए हम सभी कार्यकताओं से अपील करते है कि अपने-अपने क्षेत्रों में केन्द्र और राज्य द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं से प्रदेश की जनता तक पहुंचाए। ताकि विपक्ष द्वारा दिन प्रतिदिन लगाई लगाए जा रहे आरोपों से प्रदेश की जनता को समझाया जा सके। मौके पर पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, प्रवक्ता अजय पांडे, बाहरी दिल्ली जिला मंत्री संतोष साहू, चांदिनी चौक महिला उपाध्यक्ष सारिका श्रीवास्तव, दक्षिणी दिल्ली ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष आत्माराम पंचाल,मंत्री प्रमोद राठौर, कार्यालय मंत्री अनिल राजभर, मंडल अध्यक्ष पवन पाण्डे, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रमेश यादव, मण्डल उपाध्यक्ष पवन देव आदि मौजूद रहे।