नई दिल्ली- राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश भाटिया ने नारायणा विहार में पदयात्रा करी एवं लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर नारायणा विहार के कई आरडब्ल्यूए संगठन के पदाधिकारी व सैकड़ों लोगों ने जगह-जगह भाटिया का स्वागत किया तथा उन्हें आशीर्वाद दिया। इस मौके पर बुजुर्गों ने उन्हें अंग वस्त्र पहना कर व तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। सभी का कहना था कि राजेश भाटिया हमारे क्षेत्र के हैं। हम उन्हें भली-भांति जानते हैं, परंतु आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को हमने कभी ना इस क्षेत्र में काम करते हुए देखा है ना ही हम उन्हें पहचानते हैं। इस मौके पर भाजपा विधायक अभय वर्मा, पूर्व महापौर जयप्रकाश जेपी, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन छैल बिहारी गोस्वामी, भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ संजीव अरोड़ा, करोल बाग जिला उपाध्यक्ष प्रेम निश्चल, नारायणा मंडल अध्यक्ष ललित रावत, महामंत्री एसआर तिवारी व चंद्रशेखर समेत अनेक कार्यकर्ता इस पदयात्रा में शामिल रहे।