नई दिल्ली – बढ़ती बिजली मांग, ग्रिड की विश्वसनीयता से जुड़ी चुनौतियों और रूफटॉप सोलर के तेज़ी से विस्तार ने घरेलू ऊर्जा परिदृश्य को बदल दिया है। इसके साथ ही भारतीय परिवार अब यह दोबारा सोच रहे हैं कि वे बिजली का बैकअप और भंडारण किस तरह करें। शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ता पारंपरिक लेड-एसिड बैटरियों से हटकर धीरे-धीरे लिथियम-आधारित ऊर्जा भंडारण प्रणालियों की ओर बढ़ रहे हैं। लंबी आयु, अधिक दक्षता, तेज़ चार्जिंग और कुल स्वामित्व लागत में कमी जैसे लाभ इन्हें अधिक आकर्षक बना रहे हैं। उद्योग के अनुमानों के अनुसार, बीते वर्षों में आवासीय स्तर पर लिथियम-आधारित स्टोरेज को अपनाने में वृद्धि दर्ज की गई है, जिसका मुख्य कारण जीवनचक्र लागत में बचत और बेहतर प्रदर्शन के प्रति बढ़ती जागरूकता है । यह बदलाव इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर में पहले देखे गए ट्रेंड से मेल खाता है, जहां लिथियम-आयन तकनीक मानक समाधान बन चुकी है। समर्थ एस. कोचर, फाउंडर , एवं सीईओ, ट्रॉनटेक ने कहा,भारत का रेजिडेंशियल एनर्जी मार्केट एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। आज के गृहस्वामी ऐसे स्टोरेज समाधान चाहते हैं जो रूफटॉप सोलर के साथ सहज रूप से काम करें, भरोसेमंद बैकअप दें और दीर्घकालिक ऊर्जा लागत को कम करें। लिथियम आधारित होम स्टोरेज इस नई वास्तविकता के लिए स्वाभाविक विकल्प बनता जा रहा है। भारत की रूफटॉप सोलर क्षमता 11 गीगावाट (GW) को पार कर चुकी है, जिसमें कुल क्षमता वृद्धि का लगभग दो-तिहाई हिस्सा आवासीय प्रतिष्ठानों से आया है। यह दर्शाता है कि पीएम सूर्य घर जैसी योजनाओं के तहत घर-घर सौर ऊर्जा अपनाने की रफ्तार तेज हुई है। रेजिडेंशियल रूफटॉप सोलर में इस तेज वृद्धि से विश्वसनीय और कुशल होम एनर्जी स्टोरेज समाधानों की मांग और अधिक बढ़ रही है, जिससे स्व-उपभोग (Self-consumption), बैकअप पावर उपलब्धता और ग्रिड स्थिरता में सुधार हो सके। इसी बदलाव को दर्शाते हुए, ट्रॉनटेक के पावरक्यूब (Powercube) रेजिडेंशियल बैटरी स्टोरेज सिस्टम को उन घरों में तेजी से अपनाया जा रहा है जो अतिरिक्त सोलर उत्पादन को स्टोर करना, पीक लोड मैनेज करना और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। 1.3 kWh और 2.7 kWh एनर्जी वेरिएंट्स में उपलब्ध यह सिस्टम प्रमुख इन्वर्टर ब्रांड्स के साथ संगत है और मौजूदा घरेलू पावर सेटअप में आसानी से इंटीग्रेट किया जा सकता है। व्यावहारिक रूप से, 2.7 kWh का पावरक्यूब एक सामान्य चार्ज-डिस्चार्ज चक्र में लगभग 2.4 यूनिट उपयोगी बिजली स्टोर कर सकता है। औसतन 500 वॉट लोड वाले घर के लिए यह लगभग 4 से 5 घंटे का बैकअप प्रदान करता है, जो उपयोग के पैटर्न पर निर्भर करता है। इससे ग्रिड पर निर्भरता कम होती है और बिजली कटौती या पीक डिमांड के दौरान अधिक स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित होती है। उच्च-सुरक्षा LiFePO₄ (LFP) केमिस्ट्री पर आधारित इन सिस्टम्स में एक इंटेलिजेंट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) है, जो ओवर-चार्ज, ओवर-डिस्चार्ज, ओवर-करंट, शॉर्ट-सर्किट और थर्मल घटनाओं से सुरक्षा प्रदान करता है। पावरक्यूब 95% से अधिक दक्षता देता है, 80% डेप्थ ऑफ डिस्चार्ज पर 4,000 से अधिक चार्ज साइकल सपोर्ट करता है और लंबी परिचालन आयु के लिए डिजाइन किया गया है, जो भारतीय उपयोग परिस्थितियों के लिए उपयुक्त है। कॉम्पैक्ट और मेंटेनेंस-फ्री डिजाइन के साथ, वॉल या फ्लोर माउंटिंग विकल्पों के कारण यह सिस्टम सीमित स्थान की समस्या का समाधान करता है और ग्रिड-कनेक्टेड व सोलर-हाइब्रिड घरों दोनों के लिए निरंतर प्रदर्शन प्रदान करता है। कोचर ने आगे कहा,लिथियम अब केवल एक प्रीमियम विकल्प नहीं रहा। यह तेजी से उन घरों के लिए मुख्यधारा का समाधान बन रहा है जो भविष्य के लिए तैयार, विश्वसनीय और टिकाऊ बिजली चाहते हैं। जैसे-जैसे भारत अपनी स्वच्छ ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं को गति दे रहा है, रेजिडेंशियल एनर्जी स्टोरेज नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण और ग्रिड विश्वसनीयता को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उद्योग के अनुमानों और बाजार रिपोर्टों के अनुसार, भारत की नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित क्षमता 2025 में 241.2 GW से बढ़कर 2030 तक 486 GW होने का अनुमान है, जो 2025–2030 अवधि के दौरान 15.04% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) दर्शाता है। यह वृद्धि मजबूत नीतिगत समर्थन, घटती बैटरी लागत और आवासीय व वाणिज्यिक क्षेत्रों में बढ़ती बिजली खपत से प्रेरित है।