नई दिल्ली- भारत जल्द ही कारा मिस एंड मिसेज़ महाराष्ट्र 2025 के रूप में सुंदरता, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का भव्य उत्सव देखने जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन कारा ज़ोया प्राइवेट लिमिटेड की फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर मिसेज़ ज़ोया सिराज़ शेख कर रही हैं। गरिमा और दृढ़ निश्चय की मिसाल, मिसेज़ ज़ोया शेख को 2022 में मिसेज़ महाराष्ट्र का ताज मिला था और उन्होंने मिसेज़ यूनिवर्स 2022-23 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरा रनर-अप स्थान हासिल किया। अब वह एक ऐसा मंच लेकर आई हैं जो महिलाओं के सपनों को साकार करने का मौका देगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2025 हैं। कारा झोया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तीन प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं मिसेज़ सुप्रानैशनल (अंतरराष्ट्रीय स्तर), मिसेज़ इंडिया सुप्रानैशनल (राष्ट्रीय स्तर) और मिस एंड मिसेज़ महाराष्ट्र 2025 (राज्य स्तर)। मिसेज़ सुप्रानैशनल विवाहित महिलाओं के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच है, जहाँ दुनिया भर की महिलाएं अपने आत्मविश्वास, टैलेंट और संस्कृति का प्रदर्शन कर सकती हैं। मिसेज़ इंडिया सुप्रानैशनल भारतीय विवाहित महिलाओं के लिए एक राष्ट्रीय मंच है जो भारतीय संस्कृति, नारीत्व और आत्मविश्वास का जश्न मनाता है। वहीं, मिस एंड मिसेज़ महाराष्ट्र 2025 विवाहित और अविवाहित दोनों महिलाओं के लिए एक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता है। खास बात यह है कि इसमें बीचवियर राउंड नहीं होगा, जिससे प्रतिभागी महिलाएं गरिमा और आत्मविश्वास के साथ अपना टैलेंट प्रस्तुत कर सकेंगी। इस सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण होगा गोवा के लग्जरी क्रूज़ पर होने वाला भव्य ग्रैंड फिनाले। समुद्र की लहरों, संगीत और फैशन के माहौल में प्रतिभागियों को सौंदर्य, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का एक अविस्मरणीय अनुभव मिलेगा। इस साल के ग्रैंड फिनाले की शोभा बढ़ाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री हिना खान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
