नई दिल्ली- प्लास्टिक प्रोसेसिंग उद्योग के लिए नए और बेहतर समाधान देने वाली दुनिया की एक बड़ी कंपनी, मोटान ग्रुप ने भारत के चेन्नई शहर में एक नई और आधुनिक फैक्ट्री खोली है। यह फैक्ट्री भारत में प्लास्टिक उद्योग की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करने के इरादे से खोली गई है। इस नई फैक्ट्री में 2 मिलियन यूरो (लगभग 17 करोड़ रुपये) का महत्वपूर्ण निवेश किया गया है, जो भारतीय बाजार की क्षमता में मोटान के विश्वास को दिखाता है। तीन एकड़ में फैली, 20,000 वर्ग फुट की यह फैक्ट्री अनुसंधान, विकास और वितरण के लिए एक सेंट्रल हब के रूप में काम करने के लिए तैयार है। यह पहल भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक उच्च-गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं को वितरित करने की मोटान की क्षमता को बढ़ाएगी।
मोटान ग्रुप की चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर फुलसक सैंड्रा ने कंपनी के वैश्विक नजरिये पर जोर देते हुए कहा, लेक कॉन्स्टैंस में 1947 में स्थापित, मोटान प्लास्टिक उद्योग में प्रोसेस पेरिफेरल्स के लिए एक अग्रणी भागीदार के रूप में उभरी है, जिसका दुनिया भर के 80 से अधिक देशों में प्रतिनिधित्व है। मोटान इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री आनंदकुमार रामचंद्रन ने कंपनी के विस्तार के बारे में उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘यह फैक्ट्री हमारी विकास यात्रा में एक प्रमुख उपलब्धि है और यह भारतीय बाजार को लेकर हमारी प्रतिबद्धता दर्शाती है। भारत में मोटान का आदर्श वाक्य, जर्मन इंजीनियरिंग भारतीय जुनून से मिलती है (जर्मन इंजीनियरिंग मीट्स इंडियन पैशन) में कंपनी नजरिया दिखता है। कंपनी जर्मनी की आधुनिक तकनीक और भारत के प्लास्टिक प्रोसेसिंग उद्योग में लोगों के जोश को मिलाकर काम करना चाहती हैं। यह विस्तार दुनिया के सबसे आशाजनक बाजारों में से एक में उच्च-गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मोटान के मिशन से बखूबी मेल खाता है।
