प्रयागराज- दूरदर्शी अरबपति, आध्यात्मिक लीडर और विश्वस्तरीय नागरिक राजऋषि मोदी को महाकुम्भ 2025 के दौरान सभी चारों शंकराचार्यों शंकाराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती और शंकराचार्य भारती तीर्थ का आर्शीवाद मिला। प्रख्यात धार्मिक दिग्गजों ने आध्यात्मिक एवं मानवतावादी कार्यों के लिए प्रतिबद्धता के लिए राजऋषि मोदी और उनके धर्म दंड को सम्मान दिया। सभी चारों शंकराचार्यों द्वारा राजऋषि की उपाधि से सम्मानित डॉ मोदी को आदिशंकराचार्य की शिक्षाओं एवं अद्वैत एकजुटता के प्रचार-प्रसार के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया है। महाकुम्भ में उनकी मौजूदगी इन आध्यात्मिक सिद्धान्तों के लिए उनकी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। इस पावन कार्यक्रम में डॉ मोदी ने शंकराचार्यों के साथ गहन विचार-विमर्श किया, सभी प्राणियों के अंतसंबंधों पर आदि शंकराचार्य के रूझानों पर रोशनी डाली। अपनी चर्चा के दौरान उन्होनें मानवता, वैश्विक शांति का संदेश दिया। महाकुंभ में हिस्सा लेकर डॉ मोदी ने विभिन्न समुदायों के बीच एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने का प्रयास किया।