नई दिल्ली- नेशनल बुक ट्रस्ट ने गुरुवार को अपनी घोषणा में बताया कि 30 से अधिक देशों और लगभग 1,000 प्रकाशकों और प्रदर्शकों की भागीदारी में, नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला तीन साल के अंतराल के बाद एक बार फिर अपने पूर्ण भौतिक रूप में लौट रहा है। इस साल उत्सव का उद्घाटन 25 फरवरी 2023 को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनिन और एनबीटी के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद शर्मा सहित अन्य अतिथियों के हाथों किया जाएगा। इस उत्सव का अंतिम भौतिक संस्करण जनवरी 2020 में था और फिर कोरोना महामारी ने पुस्तक पर्व का आयोजन ऑनलाइन करवा दिया। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की थीम पर आधारित इस पुस्तक मेले में नोबेल पुरस्कार विजेता एनी एर्नॉक्स समेत 16 फ्रांसीसी लेखकों और 60 से अधिक प्रकाशकों, साहित्यिक एजेंटों और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों सहित 16 फ्रांसीसी लेखकों की भागीदारी के साथ फ्रांस को अतिथि देश के रूप में होस्ट किया जाएगा।इस बार जी-20 के सभी देशों के प्रकाशक विशेष रूप से शामिल हो रहे हैं। उनके लिए अलग से जी-20 पवेलियन बनाया जा रहा है। मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 9 दिवसीय मेले में पुस्तक प्रेमियों को इस बार कई नई सामग्री पढ़ने और देखने को मिलेंगी। डिस्टेंस एजुकेशन में चर्चित गुल्ली बाबा पब्लिशिंग हाउस और पेन डाउन प्रेस भी इस वर्ष अपनी पुस्तक नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2023 में दिखाने के लिए काफी उत्साहित हैं। नॉन-फिक्शन, फिक्शन बुक्स के साथ इस बार पेन डाउन प्रेस का स्टॉल इस पुस्तक मेले का मुख्य आकर्षण होगा।