नई दिल्ली- पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा संपत्ति कर वसूली के लिए सख्त कार्यवाई शुरु कर दी है। सम्पत्ति कर विभाग, शाहदरा उत्तरी क्षेत्र द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को ब्रह्मपुरी वार्ड में 2 व्यावसायिक सम्पत्तियों को सील किया गया। इन संपत्तियों पर निगम का कुल 15,68,090 रुपए का संपत्ति कर बकाया था। इन सम्पत्तियों के बकाएदारों को समय पर विभाग द्वारा नाटिस भी दिए गए थे। इन सम्पतियों का बकाया टैक्स न जमा कराए जाने पर यह सीलिंग की कार्रवाई की गई है । पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा बकायेदार सम्पत्तियों के विरूद्ध आगे भी सख्त कार्यवाई की जाएगी।