त्रिपुरा राज्य की सुप्रसिद्ध समाज सेविका एवम मैनकैंड सामाजिक संस्था की अध्यक्ष संहिता दत्ता ने किया दिल्ली में क्राइम पेट्रोल सोशल रिफॉर्म्स फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र को सॉल एवम कलम चिन्ह देकर सम्मानित।बतादें कि संहिता दत्ता त्रिपुरा राज्य सहित देश के अलग अलग राज्यों में जाकर समाज सेवा करती नज़र आ रही हैं जिसके चलते मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, आसाम, मेघालय, झारखंड, उतरप्रदेश,बिहार,जैसे राज्यों में उन्की लोकप्रियता बढ़ती जा रही हैं।मिली जानकारी के अनुसार त्रिपुरा से दिल्ली आकर संहिता दत्ता ने सामाजिक कार्य किया उसी दौरान उन्होंने दिल्ली स्थित क्राइम पेट्रोल सोशल रिफॉर्म्स फाउंडेशन के कार्यों को देखा और उनके कार्यों की सराहना किया, तथा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र को सॉल एवम कलम चिन्ह देकर सम्मानित किया।गौरतलब हो कि क्राइम पेट्रोल सोशल रिफॉर्म्स फाउंडेशन द्वारा संहिता दत्ता के सामाजिक कार्यों का भी सराहना किया गया जिसके चलते संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र ने संहिता दत्ता को विशिष्ट समाज सेविका पुरुस्कार से सम्मानित किया
मैनकैंड सामाजिक संस्था के महासचिव नवीन कुमार ने बताया कि बहुत जल्द हमारे पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू में जाकर सामाजिक कार्य किया जाएगा जिसकी योजना बनाई जा रही हैं।