नई दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि देश में जहां कही भी सुनियोजित दंगे होते हैं या धर्म के नाम पर भवनाएं भडक़ाने की कोशिश होती है तो उन सब से कही ना कही कांग्रेस का सम्बंध होता है। सिरसा ने दिल्ली दंगों की असली सच्चाई को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि आज साइंटिफिक जांच से इस बात का उजागर हुआ है। यह सिर्फ संयोग नहीं है कि जहां जहां हत्याएं होती हैं, सुनियोजित तरीके से दंगे कराए जाते हैं, दिल्ली और देश को जलाने की कोशिश की जाती है या धर्म के नाम पर लोगों को भडक़ाने की साजिश रची जाती है उन सब का संबंध कांग्रेस से होता है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि एक व्हाट्सप्प चैट के जरिये इस बात का खुलासा हुआ है कि प्रोटेस्ट के नाम पर डंडे, तेजाब और लाल मिर्च इक_ा करने की बात हुई थी। जबकि एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पूरे दंगे की साजिश रची गई थी जिसमें यह भी कहा गया कि लाठी डंडे के साथ इट पत्थर इक_ा करने की बात का भी जिक्र किया गया। उमर खालिद ने ग्रुप में यह भी लिखा कि सरकार मुसलमानों की खिलाफी कर रही है। इसलिए भाषण से सिर्फ काम नहीं चलेगा खून बहाना पड़ेगा। आखिर किस खून बहाने की बात हुई थी, दंगे में एक पुलिसकर्मी की जान चली गई। ग्रुप में पांच लोगों की टीम बनाई गई थी जिसमें उमर खालिद, सफूरा, आसिफ तन्हा, मीरन अहमद और शारजील इमाम भी मौजूद थे। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आग लगाने की पूरी तैयारी करने की बात करने वालों के लिए कांग्रेस और आप कह रही थी कि इन लोगों के साथ जाजती की जा रही है। दिल्ली के संसद में राहुल गांधी इनकी नुमाइंदगी करते हैं यह एक शर्म की बात है। यही नहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, रणदीप सुरजेवाला और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी इन दंगाइयों को शह देने का काम करते हैं। देश द्रोहियों के साथ आखिर ये लोग कैसे और क्यों खड़े हो जाते हैं।