नई दिल्ली – वित्त वर्ष 2024 के 9 महीनों में परिचालन राजस्‍व ₹ 227.83 करोड़ रहा जोकि वित्त वर्ष 23 के 9 महीनों में ₹ 170.35 करोड़ था। इसमें सालाना आधार पर 33.74 % की बढ़त हुई है। 9 महीनों में कंपनी का एबिटा ₹ 30.94 करोड़ रहा जोकि वित्त वर्ष 2023 के 9 महीनों में ₹ 20.88 करोड़ था। इसमें सालाना आधार पर 48.17% की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2024 के 9 महीनों में एबिटा मार्जिन 13.58% दर्ज किया गया। जबकि वित्त वर्ष 2023 के 9 महीनों में कंपनी का एबिटा मार्जिन 12.26% रहा। वित्त वर्ष 2024 के 9 महीनों में कंपनी का कर पूर्व मुनाफा (असाधारण आइटम को छोड़कर) ₹ 31.29 करोड़ रहा है। जबकि वित्त वर्ष 2023 के 9 महीनों में कंपनी का कर पूर्व मुनाफा ₹ 18.07 करोड़ था। इसमें सालाना आधार पर 73.7% की वृद्धि देखने को मिली है।इस अवधि में कंपनी का कर पश्‍चात लाभ ₹ 22.63 करोड़ रहा जबकि वित्त वर्ष 2023 के 9 महीनों में ये ₹ -4.87 करोड़ था।वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही बनाम वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्‍व ₹ 71.65 करोड़ रहा जोकि वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में ₹ 69.07 करोड़ था। इसमें सालाना आधार पर 33.74 % की बढ़त हुई है। इस ग्रोथ में बिजनेस करेस्पॉन्डेंस सेक्टर मे आई ग्रोथ का सबसे ज्यादा योगदान रहा।वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में कंपनी का एबिटा 10.31 करोड़ रुपए पर रहा है। इसमें सालाना आधार पर 15.65% की ग्रोथ हुई है। इस अवधि में कंपनी का एबिटा मार्जिन सालाना आधार पर 12.91% से बढ़कर 14.39% पहुंच गया।वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कर पूर्व मुनाफा (असाधारण आइटम को छोड़कर) ₹ 10.51 करोड़ रहा। जबकि वित्त वर्ष 2023 तीसरी तिमाही में कंपनी का कर पूर्व मुनाफा ₹ 8.27 करोड़ था। इसमें सालाना आधार पर 27.1% की ग्रोथ देखने को मिली है। इस अवधि में कंपनी का कर पश्‍चात लाभ ₹ 7.95 करोड़ रहा जबकि वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में ये ₹ -12.06 करोड़ था।कंपनी के प्रदर्शन पर बीएलएस ई-सर्विसेज लिमिटेड के चेयरमैन श्री शिखर अग्रवाल ने कहा,हम आईपीओ के जरिए प्रतिष्ठित एनएसई और बीएसई पर बीएलएस ई-सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों की सफल लिस्टिंग की घोषणा करके उत्‍साहित हैं। यह ई-गवर्नेंस, बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट और असिस्टेड ई-सर्विसेज सेक्टर में टेक्निकल और सेवा उत्कृष्टता की दिशा में हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस आईपीओ ने ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक दोनों विकास अवसरों के लिए निर्धारित 310 करोड़ रुपये सफलतापूर्वक जुटाए हैं। ये हमारे दृष्टिकोण और हमारी मजबूत विकास रणनीति में निवेशकों के विश्वास को उजागर करता है। हम विशेष रूप से ई-गवर्नेंस सेवाओं में बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स और निविदाओं के लिए बोली लगाने में सक्रिय रहे हैं और अपनी बिजनेस करेस्पॉन्डेंस सेवाओं का विस्तार करने के लिए विभिन्न वित्तीय संस्थानों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रहे हैं। ये प्रयास टेक्निकल और बुनियादी ढांचे में हमारे निवेश के पूरक हैं, जिसका लक्ष्य हमारी सेवाओं और परिचालन क्षमताओं को और बढ़ाना है।हमारा फोकस अपने व्यावसायिक क्षेत्रों में वॉल्यूम आधारित विकास हासिल करने, नई सरकारी निविदाएं हासिल करने और वित्तीय संस्थानों के साथ नई साझेदारियां बनाने पर केंद्रित है। इसके अलावा, हम लगातार ऐसे रणनीतिक इनऑर्गेनिक ग्रोथ अवसरों की तलाश कर रहे हैं जो हमारे व्यवसायिक मॉडल के साथ मेल खाते हों और शेयरधारकों वैल्यू में ग्रोथ की संभावना रखते हों।इन विकासों के साथ, हम तेजी से वृद्धि करने और मूल्‍य का निर्माण करने के लक्ष्य के साथ डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी बनने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। हम भविष्य को लेकर आशावादी हैं, क्योंकि हम विस्तार के लिए नए रास्ते तलाशते रहते हैं और अपने परिचालन के हर पहलू में उत्कृष्टता हासिल करने का प्रयास करते हैं। बीएलएस ई-सर्विसेज लिमिटेड के विषय में:बीएलएस ई-सर्विसेज, बीएलएस इंटरनेशनल की सहायक कंपनी, भारत में एक प्रमुख टेक्‍नोलॉजी इनेबल्ड डिजिटल सेवा प्रदाता के रूप में पहचानी जाती है। कंपनी कई प्रकार की सेवाएं देती है। इसमें बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (बीसी / ग्रामीण बैंकिंग आउटलेट) सेवाएं, सहायक ई-सेवाएं और ई-गवर्नमेंट सेवाएं शामिल हैं। ये सभी सेवाएं जमीनी स्तर पर सशक्तीकरण की दिशा में काम करती हैं, जिससे आवश्यक सेवाओं तक पहुंच में बहुत बड़ा बदलाव आएगा।अपने मजबूत नेटवर्क के जरिए, बीएलएस ई-सर्विसेज आवश्यक पब्लिक यूटिलिटी सर्विसेज, सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों, हेल्‍थकेयर, फाइनेंस, शिक्षा, कृषि और बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सेवाओं की यह श्रृंखला सरकारों (जी2सी) और व्यवसायों (बी2बी) की जरूरतों के साथ ही शहरी, अर्ध-शहरी, ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में नागरिकों (बी2सी) की तमाम आवश्यकताओं को भी पूरा करती है। एक अनूठे एकीकृत व्यवसायिक मॉडल के भीतर काम करते हुए, बीएलएस ई-सर्विसेज डिजिटल और भौतिक दोनों समाधानों की पेशकश करके कम इंटरनेट पहुंच वाले क्षेत्रों में डिजिटल अंतर को कम करने का काम करती है।