नई दिल्ली- दिल्ली नगर निगम द्वारा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के सहयोग से कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुशल आपदा प्रबंधन के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल अभ्यास भी कराया गया। दिल्ली नगर निगम द्वारा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के सहयोग से कर्मचारियों के लिए 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शाहदरा दक्षिणी जोन के कार्यालय पटपडग़ंज में किया गया, जिसमें राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम ने लगभग 60 कर्मचारियों को किसी भी आपदा और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ साथ प्रैक्टिकल अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों को पी.पी किट, प्रशिक्षणार्थी निर्देश पुस्तिका व अन्य सहायक सामग्री उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में विशेषरूप से नाला बेलदार, माली, स्वास्थ्यकर्मी, फील्ड वर्कर को अभ्यास कराकर विशेषरूप से जलभराव, इमारत गिरने की स्थिति में बचाव कार्य, आपदा के समय प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में उपायुक्त वंदना राव,अधीक्षक अभियंता सुरेन्द्र सिंह, सहायक कमांडेट, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल विकास सैनी व निगम के अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त वंदना राव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग ले और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम से विभिन्न प्रकार की आपदाओं से संबंधित प्रैक्टिकल जानकारी ग्रहण करे और उसका उपयोग फील्ड में करे। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 60 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है और शीघ्र ही अन्य कर्मचारियों के लिए भी इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम प्रशिक्षण में कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन की आधारभूत अवधारणाओं का परिचयए मौलिक जीवन आधार एवं सीपीआर,रक्तस्त्राव नियंत्रण एवं घांव का प्रारंभिक उपचार,जलीय आपदा,ऑपरेशन सुरक्षा व औजार,उपकरण एवं सहायक सामग्री के बारे में शिक्षित किया जाएगा।