नई दिल्ली- प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा दिल्ली के सभी जिलों में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति पखवाड़े पर संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह के नेतृत्व में हुई संगोष्ठियों में कार्यकर्ताओं को जनसंघ से लेकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन के संघर्षों के बारे में बताकर उन्हें याद किया गया। संगोष्ठियों के बाद महिला मोर्चा द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधा रोपण भी किया गया। गुरूवार को विभिन्न 14 स्थानों पर हुए संगोष्ठियों में महरौली जिले में मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह, नई दिल्ली जिले में मोर्चा प्रभारी बरखा सिंह, केशवपुरम जिले में मोर्चा सह-प्रभारी अर्चना गुप्ता, नवीन शहादरा जिले में मोर्चा महामंत्री मोनिका पंत एवं दक्षिणी दिल्ली जिले में मोर्चा महामंत्री डॉ. टीना शर्मा, पश्चिमी दिल्ली जिले में मोर्चा उपाध्यक्ष अरुणा रावत,मयूर विहार जिले में मोर्चा उपाध्यक्ष प्रियल भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी विभिन्न स्थानों पर हुए संगोष्ठियों को संबोधित किया।