नई दिल्ली- भारत लीडरशिप समिट 2026 का प्रथम संस्करण नई दिल्ली के छतरपुर स्थित द तिवोली होटल में भव्य रूप से आयोजित किया गया। स्पेक्ट्रास्पॉट इवेंट्स द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित बिजनेस अवॉर्ड्स एवं नेटवर्किंग समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले उद्यमियों, उद्योगपतियों और कॉर्पोरेट लीडर्स को सम्मानित किया गया।भारत लीडरशिप समिट कार्यक्रम का आयोजन स्पेक्ट्रास्पॉट की फाउंडर मानसी शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने और अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली हस्तियों को अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया। सोनू सूद की मौजूदगी कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में रही।समिट का मुख्य उद्देश्य देशभर के प्रतिभाशाली उद्यमियों, बिजनेस लीडर्स और नवाचार के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पहचान और प्रोत्साहन देना था। कार्यक्रम में स्टार्टअप्स, निवेशकों, कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों, युवा उद्यमियों और विभिन्न उद्योगों से जुड़े पेशेवरों ने भाग लिया। इस दौरान बिजनेस ग्रोथ, नेतृत्व क्षमता, नवाचार, उद्यमिता और व्यावसायिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा को बढ़ावा दिया गया।आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न सहयोगी ब्रांड्स की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। एपिरॉन डिगी वर्ल्ड को-पावर्ड बाय पार्टनर, क्रिशू लॉक्स एंड हार्डवेयर को-स्पॉन्सर, सिग्नेचर बैग्स एसोसिएटेड पार्टनर और त्रित्या ज्वैलर्स ज्वैलरी पार्टनर के रूप में जुड़े।इस अवसर पर मानसी शर्मा ने समिट के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे मंच प्रतिभाओं को पहचान दिलाने, नए व्यावसायिक संबंध स्थापित करने और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।भारत लीडरशिप समिट 2026 ने सम्मान, नेटवर्किंग और बिजनेस के नए अवसरों के माध्यम से देश के उद्यमशीलता एवं कॉर्पोरेट जगत को एक साझा मंच प्रदान किया।

Leave a Reply