सोनीपत- भारत में एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (ईएसएस) और रिन्यूएबल एनर्जी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस (आरईएमएस) के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जीनस इनोवेशन लिमिटेड हरियाणा में अपने डीलर और चैनल पार्टनर नेटवर्क को मजबूत कर रही है। इसका उद्देश्य पॉवर बैकअप और सोलर सॉल्यूशंस के अपने पोर्टफोलियो की बाजार तक पहुँच बढ़ाना और कारोबार का विस्तार करना है। इसी पहल के तहत, क्षेत्र के करीब 50 डीलर्स ने सोनीपत, हरियाणा में स्थित जीनस इनोवेशन के प्रमुख डिस्ट्री ब्यूटर्स जय श्री बालाजी एंटरप्राइजेस और भाटिया एंटरप्राइजेस की ओर से आयोजित दो दिवसीय डीलर सम्मेलन में हिस्सा लिया।यह डीलर सम्मेलन हरिद्वार में आयोजित हुआ, जो जीनस इनोवेशन के मजबूत क्षेत्रीय डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को तैयार करने, चैनल पार्टनर्स के साथ संबंध मजबूत करने और बाज़ार की बदलती जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने पर कंपनी के लगातार ध्यान को दर्शाता है। इस दौरान, ग्राहकों की बदलती पसंद, सोनीपत और आसपास के बाजारों में कारोबार के अवसरों, कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और बाज़ार से जुड़ी भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में बोलते हुए, जीनस इनोवेशन लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सेल्स, श्री हर्षवर्धन शर्मा ने कहा, हमारी ग्रोथ स्ट्रैटेजी में चैनल पार्टनर्स की अहम् भूमिका है। उनकी मदद से हम पॉवर बैकअप और सोलर सॉल्यूशंस के अपने अलग-अलग प्रोडक्ट्स को ग्राहकों तक पहुँचा पाते हैं। बाज़ार की अच्छी समझ और स्थानीय ग्राहकों के साथ मजबूत जुड़ाव हमें अपनी पहुँच का विस्तार करने और उनकी बदलती जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है। इस डीलर सम्मलेन में हमें बाज़ार की बदलती जरूरतों पर विचार साझा करने और डीलर्स को अपने प्रोडक्ट्स की बेहतर जानकारी देने का मौका मिला। जीनस में हम इस क्षेत्र में अपनी पहुँच का विस्तार करने के लिए प्रोडक्ट ट्रेनिंग, बाज़ार में जरूरी सहयोग और तकनीक आधारित समाधान उपलब्ध कराने पर लगातार काम कर रहे हैं।

Leave a Reply