नई दिल्ली – रेनवियन की कंपनी कोर सॉलिड वेस्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली नगर निगम के सेंट्रल ज़ोन में नगरपालिका ठोस अपशिष्ट के एकीकृत संग्रहण एवं परिवहन का परिचालन शुरू कर दिया है। यह राष्ट्रीय राजधानी में शहरी पर्यावरणीय अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।यह परियोजना लगभग 98 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले सभी 25 प्रशासनिक वार्डों को कवर करती है। डिज़ाइन बिल्ड फाइनेंस ऑपरेट ट्रांसफर रियायत व्यवस्था के तहत इसे प्रतिदिन 1,080 टन कचरे के प्रबंधन के लिए तैयार किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कचरे को एकीकृत संग्रहण एवं परिवहन प्रणाली के तहत लाया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में नगरपालिका कचरा सेवाओं के अधिक समन्वित संचालन को बढ़ावा मिलेगा।परियोजना के दायरे में आवासीय, वाणिज्यिक, संस्थागत परिसरों और बड़े कचरा उत्पादकों से घर-घर जाकर कचरा एकत्र करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, इसमें सड़कों की सफाई से निकलने वाला कचरा, नालों से गाद निकालने पर प्राप्त कचरा, बागवानी से उत्पन्न कचरा और घरेलू खतरनाक कचरा, जिसमें सैनिटरी कचरा भी शामिल है, का संग्रहण भी स्वीकृत परियोजना दायरे के अनुरूप किया जाएगा।इस परियोजना की एक प्रमुख विशेषता प्राथमिक एवं द्वितीयक कचरा संग्रहण के लिए बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक वाहनों की तैनाती है। इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग का उद्देश्य मध्य दिल्ली के घनी आबादी वाले इलाकों में कम शोर और वाहनों के एग्जॉस्ट से होने वाले कम उत्सर्जन के साथ कचरा संग्रहण परिचालन को बढ़ावा देना है।परियोजना के परिचालन की निगरानी और नियंत्रण के लिए एक केंद्रीय कंट्रोल रूम के माध्यम से डिजिटल मॉनिटरिंग एवं परिचालन पर्यवेक्षण की व्यवस्था की गई है। इस प्रौद्योगिकी प्रणाली में GPS आधारित वाहन ट्रैकिंग, पहचान प्रणाली, वेब्रिज के माध्यम से वजन मापना, जियोफेंसिंग, इन्फ्रारेड मॉनिटरिंग तथा परिचालन की स्थिति संबंधी अपडेट और शिकायतों के समाधान के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन शामिल हैं।परियोजना के व्यापक अवसंरचना ढांचे में फिक्स्ड कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी और विकेन्द्रीकृत कम्पोस्टिंग इकाइयां भी शामिल हैं। ये सुविधाएं परियोजना के कार्यान्वयन कार्यक्रम के अनुरूप सेवा क्षेत्र में कचरे के संग्रहण, स्थानांतरण और प्रबंधन में सहायता करेंगी।भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के व्यापक उद्देश्यों के अनुरूप, इस पहल का उद्देश्य कचरा संग्रहण एवं परिवहन अवसंरचना को मजबूत करना और अधिक स्वच्छ तथा टिकाऊ शहरी वातावरण के निर्माण में योगदान देना है इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा, “एक स्वच्छ और अधिक विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और कुशल नगरपालिका सेवाओं में निरंतर निवेश की आवश्यकता है। केंद्रीय दिल्ली में एकीकृत प्राथमिक और द्वितीयक कचरा संग्रह कार्यों की शुरुआत इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा ध्यान एक ऐसी व्यवस्थित और जवाबदेह अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली स्थापित करने पर है, जो भविष्य के लिए क्षमता निर्माण करते हुए आज शहर की जरूरतों को पूरा कर सके। सरकार, दिल्ली नगर निगम और हमारे कार्यान्वयन भागीदारों के बीच समन्वित प्रयासों के माध्यम से, हम दिल्ली को स्वच्छ, स्वस्थ और अधिक टिकाऊ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। स्वच्छ दिल्ली एक साझा जिम्मेदारी है, और हम इस प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।परिचालन शुरू होने पर टिप्पणी करते हुए, रेनवियन सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ईशान अल्ला ने कहा मध्य दिल्ली में परिचालन की शुरुआत एकीकृत शहरी पर्यावरणीय अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विभिन्न प्रकार के कचरे के संग्रहण को प्रौद्योगिकी सक्षम निगरानी प्रणाली और प्राथमिक एवं द्वितीयक संग्रहण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के बेड़े के साथ एकीकृत करके, हमारा उद्देश्य नगरपालिका सेवाओं को अधिक कुशल, जवाबदेह और विश्वसनीय बनाने में सहयोग करना है। हम दिल्ली नगर निगम के साथ मिलकर काम करने और परियोजना को निर्धारित सेवा प्रतिबद्धताओं तथा शहर की आवश्यकताओं के अनुरूप पूरा करने के लिए तत्पर हैं।यह परियोजना समन्वित परिचालन, प्रौद्योगिकी सक्षम निगरानी और परिचालन जवाबदेही पर केंद्रित एकीकृत पर्यावरणीय अवसंरचना विकसित करने के रेनवियन के दृष्टिकोण को दर्शाती है। परियोजना का कार्यान्वयन अनुबंध के तहत निर्धारित सेवा आवश्यकताओं और सेंट्रल ज़ोन की परिचालन संबंधी जरूरतों के अनुरूप किया जाएगा।
