नई दिल्ली – सुपरबाइक निर्माता बेनेली इंडिया ने अपने पॉपुलर एडवेंचर-टूरिंग प्लेटफॉर्म को नई पीढ़ी में अपग्रेड करते हुए TRK 552 और TRK 552X लॉन्च कर दी हैं। कंपनी ने बताया कि दोनों बाइक्स 22 अक्टूबर से देशभर की अधिकृत बेनेली-कीवे डीलरशिप पर उपलब्ध हैं। TRK 552 की एक्स-शोरूम कीमत 7,22,000 और TRK 552X की कीमत 7,74,000 रखी गई है। वहीं TRK 552X लिमिटेड एडिशन 7,90,000 (एक्स-शोरूम, भारत) में आएगा। बुकिंग डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। कंपनी के अनुसार, TRK 552 उन राइडर्स के लिए है जो टारमैक और लंबी दूरी की टूरिंग को प्राथमिकता देते हैं, जबकि TRK 552X स्पोक व्हील्स, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और ऑफ-रोड फ्रेंडली सेटअप के साथ एडवेंचर क्षमता को आगे ले जाती है। दोनों मॉडल्स में नया 554cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 8,500 rpm पर 52 bhp पावर और 6,500 rpm पर 49 Nm टॉर्क देता है। इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन और स्लिपर क्लच से लैस है। नई TRK रेंज को ट्यूबलर स्टील ट्रेलिस फ्रेम, एल्युमिनियम स्विंगआर्म, 50mm मार्ज़ोकी USD फ्रंट फोर्क और प्रीलोड एडजस्टेबल रियर मोनो-शॉक पर बनाया गया है। ब्रेकिंग के लिए ट्विन 320mm फ्रंट डिस्क और 260mm रियर डिस्क के साथ बॉश डुअल-चैनल ABS दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो 5-इंच TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, T-BOX, TPMS, हीटेड ग्रिप्स और हीटेड सीट, एडजस्टेबल हैंडलबार और 20-लीटर फ्यूल टैंक मिलता है। TRK 552 में 17-इंच अलॉय व्हील्स, 190mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 835mm सीट हाइट है, जबकि TRK 552X में 19-इंच फ्रंट/17-इंच रियर स्पोक व्हील्स, 210mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 860mm सीट हाइट मिलती है। लॉन्च पर बेनेली इंडिया के एमडी विकास झाबख ने कहा, TRK नाम टूरिंग की भावना का पर्याय है। नई TRK 552 फैमिली परफॉर्मेंस, आराम और तकनीक का संतुलन देकर राइडर्स को और दूर तक जाने की आज़ादी देगी।

Leave a Reply