नई दिल्ली – हैप्पी कोन्स, जिसके प्रबंध निदेशक सचिन तोमर हैं और जो अनोखे एवं इनोवेटिव आइसक्रीम अनुभवों के लिए जाना जाता है, ने आइसक्रीम प्रेमियों के लिए अपने नए और लेटेस्ट फ्लेवर्स की रेंज लॉन्च की है। इस नई रेंज में फलों के आकार, बच्चों के खिलौनों के आकार, गुलाब जामुन के आकार आदि में आकर्षक आइसक्रीम शामिल हैं।हैप्पी कोन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन तोमर ने कहा,हमारा उद्देश्य अलग-अलग तरह के आइसक्रीम फ्लेवर्स और पार्लर जैसी गुणवत्ता वाली आइसक्रीम को किफायती कीमतों पर सड़क किनारे ग्राहकों तक पहुंचाना है।नए फ्लेवर्स में बेहतरीन टेक्सचर, स्वादिष्ट फ्लेवर्स और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा। पारंपरिक पसंदीदा स्वादों को आधुनिक अंदाज के साथ पेश करने से लेकर नए और अनोखे कॉम्बिनेशन तक, इस पूरी रेंज को इस तरह तैयार किया गया है कि ग्राहकों को हर स्कूप में कुछ नया और खास अनुभव करने का मौका मिले।
