नई दिल्ली – भारत के प्रमुख ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म ट्रांसपोर्ट + ट्रैफिक इंफ्राटेक एक्सपो का 14वां संस्करण आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुआ। इसके साथ रोड इंफ्राटेक एक्सपो और पार्किंग इंफ्राटेक एक्सपो भी आयोजित किए जा रहे हैं। अक्टूबर तक चलने वाले इस दो दिवसीय एक्सपो के साथ आईटीएस इंडिया कांग्रेस 2026 भी आयोजित हो रहा है।इस एक्सपो में 300 से ज्यादा ब्रांड अपने आधुनिक और तकनीकी उत्पादों और समाधानों को प्रदर्शित कर रहे हैं। इस साल 28 से ज्यादा नए प्रतिभागी शामिल हुए हैं और पूरा एक्सपो 6,500 से ज्यादा वर्ग मीटर क्षेत्र में आयोजित किया गया है।उद्घाटन समारोह में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के अपर सचिव श्री महमूद अहमद, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के संयुक्त सचिव श्री पंकज कुमार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के परिवहन विशेष आयुक्त श्री विश्वेंद्र, आईएएस सहित कई प्रमुख अधिकारी और उद्योग विशेषज्ञ शामिल हुए।उद्घाटन पैनल में वीआईएस समूह के अध्यक्ष श्री जयरामन नायर, प्रबंध निदेशक श्री जयप्रकाश नायर और मेसे फ्रैंकफर्ट ट्रेड फेयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक श्री विंस्टन परेरा सहित कई अन्य प्रतिष्ठित अतिथि और उद्योग जगत के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी शामिल हुए।उद्घाटन के अवसर पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अपर सचिव श्री महमूद अहमद ने कहा,जब हम भारत के विकास और विकसित भारत 2047 की बात करते हैं, तो परिवहन और संपर्क व्यवस्था इसके केंद्र में है। यही हमारा लक्ष्य है और इसे हासिल करने के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि हमारी परिवहन व्यवस्था बुद्धिमान और आपस में जुड़ी हुई हो तथा यातायात स्मार्ट और सुगम हो।मेसे फ्रैंकफर्ट एशिया होल्डिंग्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और निदेशक मंडल के सदस्य श्री राज मानेक ने कहा, “यह क्षेत्र तेजी से अधिक बुद्धिमान और आपस में जुड़ी हुई आधारभूत संरचना की ओर बढ़ रहा है और इस वर्ष प्रदर्शित किए जा रहे उत्पादों में भी यह बदलाव दिखाई दे रहा है। उद्घाटन के दिन हमें सबसे अधिक खुशी इस बात की है कि तकनीकी समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनियों और सरकार के बीच सार्थक बातचीत हो रही है।”वर्चुअल इंफो सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री जयप्रकाश नायर ने कहा,उद्घाटन का पहला दिन बहुत सकारात्मक रहा है। प्रदर्शनी में भाग लेने वाली कंपनियां सरकारी अधिकारियों और परिवहन प्राधिकरणों के साथ बातचीत कर रही हैं। इन चर्चाओं में परिवहन क्षेत्र की वास्तविक चुनौतियों और उनके समाधान पर ध्यान केंद्रित किया गया है।आईटीएस इंडिया कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा,उद्घाटन समारोह और प्रदर्शनी क्षेत्र में दिखाई दे रहा उत्साह बताता है कि उद्योग जगत बुद्धिमान परिवहन को कितनी गंभीरता से ले रहा है। सरकार और उद्योग के बीच संवाद सबसे महत्वपूर्ण है और हमें उम्मीद है कि आने वाले दो दिन काफी उपयोगी रहेंगे।इस साल के एक्सपो में एआई बेस्ड ट्रैफिक सोलूशन्स , कनेक्टेड वेकलस और मल्टी लेन फ्री फ्लो टोल्लिंग पर ज्यादा जोर दिया गया है। इसके साथ पब्लिक ट्रान्सपोर्टेशनस को भी खास महत्व दिया गया है।एक्सहिबीटर्स यहां एआई पॉवेरेड वीडियो एनालिटिक्स , एएनपीआर एज इंटेलेजन्स और रियल टाइम इंसिडेंट डिटेक्शन जैसी तकनीकों को प्रदर्शित कर रहे हैं। एनर्जी एफ्फिसिएंट टेक्नोलॉजीस , मजबूत और टिकाऊ मैटेरियल्स और सोलर पॉवेरेड सिस्टम्स भी एक्सपो का हिस्सा हैं।आईटीएस इंडिया कांग्रेस 2026 की थीम “कनेक्टेड, इंटीग्रेटेड एंड इंटेलिजेंट मोबिलिटी फॉर विकसित भारत 2047 है। यह कार्यक्रम दोनों दिनों तक हॉल 1, भारत मंडपम में आयोजित होगा।इस दौरान एआई-ड्रिवन ट्रैफिक मैनेजमेंट, डिजिटल एनफोर्समेंट, बैरियरलेस टोलिंग, कनेक्टेड मोबिलिटी, पीएम गति शक्ति के तहत मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स और आईटीएस स्टैंडर्ड्स जैसे टॉपिक्स पर चर्चा होगी। दूसरे दिन वैलेडिक्टरी सेशन और अवॉर्ड सेरेमनी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। एग्जीबिशन में कई कंपनियां ट्रांसपोर्ट सेक्टर में हो रहे टेक्नोलॉजिकल बदलावों को शोकेस कर रही हैं।आदित्य इंफोटेक एसटीक्यूसी सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज के साथ सीपी प्लस सर्विलांस कैमरा प्रदर्शित कर रहा है। वहीं विजप्रो कंसलटेक अपना रीकॉन ग्लोबल शटर कैमरा शोकेस कर रहा है, जो एआई-पावर्ड एएनपीआर और ज़ेब्रा के एफएक्सआर90 आरएफआईडी रीडर को कंबाइन करके रियल-टाइम व्हीकल आइडेंटिफिकेशन में मदद करता है।समृद्धि ऑटोमेशंस एएनपीआर, एमएलएफएफ, कमांड सेंटर्स और इंसिडेंट डिटेक्शन सिस्टम्स शोकेस कर रहा है। वहीं नेत्राबिट नेटवर्क्स हाईवे यूपीएस सॉल्यूशंस प्रदर्शित कर रहा है, जो पावर डिसरप्शन के दौरान आईटीएस इंफ्रास्ट्रक्चर को रनिंग रखने में मदद करते हैं।काटालाइन लिमिटेड, न्यूटेक वीडियो सिस्टम्स, गो आईपी ग्लोबल सर्विसेज और प्रमा इंडिया भी रोड मार्किंग और सेफ्टी सॉल्यूशंस, एलईडी वीडियो वॉल्स, वेरिएबल मैसेज साइन्स, ऑटोमेटेड बैरियर्स, आरएफआईडी रीडर्स और एएनपीआर टेक्नोलॉजी जैसी सॉल्यूशंस को शोकेस कर रहे हैं।इस एक्सपो को मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज (एमओआरटीएच), मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एमईआईटीवाई), नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई), डिजिटल इंडिया, काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च – सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएसआई आर-सीआरआरआई), इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) और एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स (एएसआरटीयू) का सपोर्ट प्राप्त है।

Leave a Reply