नई दिल्ली – माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शासकीय कार्यकाल (गवर्नेंस – बतौर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री) के 25 साल पूरे होने के अवसर पर, कॉइंस, स्टैम्प्स और बैंकनोटों को समर्पित दुनिया के पहले ऑनलाइन म्यूज़ियम मिंटेज वर्ल्ड’ ने अपनी खास कॉफी टेबल बुक का दूसरा भाग श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल (2019–2024) के दौरान जारी स्टैम्प्स, कॉइन्स एंड बैंकनोट्स लॉन्च करेगा। इस पुस्तक को पुराने और नए स्टैम्प्स, कॉइन्स एंड बैंकनोट्स के दुनिया के पहले ऑनलाइन म्यूजियम मिंटेज वर्ल्ड ने तैयार और प्रकाशित किया है। यह पुस्तक अमेजन, फ्लिपकार्ट, अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइटों और बुकस्टोर्स के अलावा मिंटेज वर्ल्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।172 पेज की इस पुस्तक में उनके कार्यकाल में उठाए गए प्रमुख मुद्दों के ऐतिहासिक महत्व को समय के क्रम में दर्ज और प्रस्तुत किया गया है। हर स्टैम्प्स, कॉइन्स एंड बैंकनोट्स किसी खास पहल, संस्था, सांस्कृतिक विषय या राष्ट्रीय उपलब्धि को दर्शाता है। ये सभी मिलकर भारत की विकास और प्रगति की ऐतिहासिक यात्रा को तस्वीरों के जरिए सामने रखते है। कोविड-19 योद्धाओं को सलाम, आयुष के मास्टर हीलर्स और उन्हें समर्पित 12 डाक टिकटों की श्रृंखला, भारत की आजादी के 75 साल और भारतीय ध्वज का सफर, सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती, सीबीआई के 75 साल, जमशेदपुर के 100 साल, दिल्ली पुलिस की प्लेटिनम जुबली, ‘मन की बात’ के 100 एपिसोड, भारत की पारंपरिक दुल्हन पोशाकें और सियाचिन ग्लेशियर जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों को इस पुस्तक में शामिल किया गया है।यह पुस्तक मौजूदा समय के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इसमें आकर्षक तस्वीरों और प्रतीकों के जरिए देश के इतिहास, समय के साथ बदलती प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं को प्रस्तुत किया गया है। इसमें आजादी से लेकर कोविड के खिलाफ लड़ाई और वैश्विक महाशक्ति के रूप में उभरते नए भारत की यात्रा को दर्ज किया गया है। यह पुस्तक खास तौर पर कलेक्टर्स, हॉबी रखने वालों, इतिहासकारों, रिसर्चर्स और भारत की समकालीन विरासत में रुचि रखने वाले लोगों के लिए तैयार की गई है।पुस्तक में शामिल डाक टिकट अलग-अलग आकार, आकृति, रंग और डिजाइन में हैं। उन पर बनी तस्वीरों के जरिए अलग-अलग पहलों और विषयों को दर्शाया गया है। पुस्तक में शामिल सिक्के मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और नोएडा की टकसालों में ढाले गए हैं। इनमें अलग-अलग मूल्य वर्ग के चलन में जारी और स्मारक सिक्के शामिल हैं। बैंक नोट भारत में अलग-अलग करेंसी प्रिंटिंग केंद्रों में छापे गए हैं और इनमें विभिन्न मूल्य वर्ग के नोट शामिल हैं।रु.999 की किफायती कीमत वाली यह पुस्तक लेन-देन के माध्यम के रूप में इस्तेमाल होने वाले सिक्कों और नोटों की जानकारी देने के साथ देश की सांस्कृतिक विरासत को भी तस्वीरों के जरिए सामने रखती है। इसमें बदलाव के उस जीवंत इतिहास को दर्ज किया गया है, जहां शासन और संस्कृति एक-दूसरे से जुड़ते हैं और नीतियां राष्ट्रीय गौरव के प्रतीकों के जरिए सामने आती हैं। यह पुस्तक संग्रह से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को सहेजने के साथ भारत की विकास यात्रा को भी दर्ज करती है।दो पुस्तकों की इस सीरीज़ का पहला भाग पिछले साल लॉन्च किया गया था और इसे काफी सफलता मिली थी। इसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल 2014 से 2019 को दर्ज किया गया था। इसमें उनके कार्यकाल की आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, इंटरनेशनल डे ऑफ योगा, महिलाओं के नेतृत्व में विकास, आदिवासी सशक्तिकरण और विकसित भारत सहित विभिन्न पहलों को शामिल किया गया था।इस अनूठी पुस्तक की कल्पना मिंटेज वर्ल्ड के सीईओ और पहली पीढ़ी के उद्यमी सुशीलकुमार अग्रवाल ने की है। उनका उद्देश्य इस तरह की खास पुस्तक को पाठकों तक पहुंचाना और मोदी जी को पसंद करने वाले तथा उनके समर्थकों को उनके कार्यकाल के दौरान जारी सभी लीगल टेंडर और स्मारक सिक्कों व नोटों का एक सुंदर संकलन उपलब्ध कराना है।मिंटेज वर्ल्ड के पब्लिशर और सीईओ श्री सुशीलकुमार अग्रवाल ने कहा,मोदी जी के नेतृत्व में भारत में हुए उल्लेखनीय बदलावों से मैं बहुत प्रभावित हूं। इस पुस्तक के पीछे विचार यह था कि डाक टिकटों, कॉइंस और बैंक नोटों के जरिए भारत के समकालीन इतिहास के एक महत्वपूर्ण दौर का विजुअल रिकॉर्ड सहेजा जाए। ये ऐसी चीजें हैं, जिनसे लोगों का रोजमर्रा की जिंदगी में सामना होता है, लेकिन इनमें अक्सर देश की उपलब्धियों, सरकारी पहलों और सांस्कृतिक उपलब्धियों से जुड़ी कहानियां भी छिपी होती हैं। मैं इन सभी को एक उपयोगी संकलन के रूप में एक साथ लाना चाहता था। साथ ही,नई पीढ़ी को डाक टिकटों और कॉइंस के संग्रह की दिलचस्प दुनिया से परिचित कराना भी मेरा उद्देश्य था। यह पुस्तक दुनिया भर में मोदी जी को पसंद करने और उन्हें फॉलो करने वाले लोगों को समर्पित है। हमारी ओर से उन्हें आगे भी लोगों में जिज्ञासा और सीखने की भावना जगाने तथा राष्ट्रीय गौरव की भावना बढ़ाने में सफलता के लिए शुभकामनाएं।इससे पहले मिंटेज वर्ल्ड तीन खास कॉफी टेबल बुक्स भी प्रकाशित कर चुका है जिनमें ‘ग्लोबल कलेक्टिबल्स ऑफ महात्मा गांधी थ्रू बैंक नोट्स, कॉइन्स एंड स्टैम्प्स’, ‘एंडेंजर्ड पैरट्स ऑफ द वर्ल्ड ऑन स्टैम्प्स, कॉइन्स एंड बैंकनोट्स’ और ‘स्टैम्प्स, कॉइन्स एंड बैंकनोट्स इश्यूड ड्यूरिंग द प्रीमियरशिप ऑफ श्री नरेंद्र मोदी पार्ट-1, फर्स्ट टर्म 2014-2019’ शामिल है।
