नई दिल्ली – तनाव हमेशा जीवन में होने वाले बड़े बदलावों से ही पैदा नहीं होता। कई बार यह अनुत्तरित संदेशों, आर्थिक चिंताओं, परिवार की अपेक्षाओं, कार्यस्थल के दबाव और हर किसी से आगे रहने की कोशिश के कारण धीरे-धीरे हमारे जीवन में जगह बना लेता है। हालाँकि, हम हमेशा अपनी परिस्थितियों को बदल नहीं सकते, लेकिन उनके प्रति अपनी प्रतिक्रिया को बदलना ज़रूर सीख सकते हैं। यहीं पर आध्यात्मिकता हमारी मदद कर सकती है। रोशनी शेनाज़ स्पिरिचुअल थॉट लीडर हैप्पीनेस कोच संस्थापक, होलस्टिक वेलबीइंग और मेहर रोशनी फाउंडेशन ने कहा|आध्यात्मिकता का अर्थ जीवन की वास्तविकताओं से दूर भागना नहीं, बल्कि उनका सामना करते हुए अपने भीतर संतुलन और शांति बनाए रखना है। कई बार तनाव हमारे आसपास घट रही घटनाओं की प्रतिक्रिया होता है, लेकिन यह उन विचारों और भावनाओं का परिणाम भी हो सकता है, जिन्हें हम भीतर ही भीतर दबाकर रखते हैं।अर्थात् दबे हुए विचारों का बार-बार उभरना, जो धीरे-धीरे शारीरिक लक्षणों और परेशानियों को बढ़ा सकते हैं।कुछ सरल अभ्यास हमें स्वयं से दोबारा जुड़ने में मदद कर सकते हैं। सचेत होकर गहरी साँस लेना, प्रार्थना और ध्यान हमें अपनी भावनाओं और प्रतिक्रिया के बीच एक ठहराव देना सिखाते हैं। अपनी चिंताओं को लिखने से हमें यह समझने में मदद मिलती है कि किन बातों पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है और किन्हें स्वीकार करके छोड़ देना चाहिए। कृतज्ञता का भाव हमें याद दिलाता है कि जीवन के कठिन पल ही हमारी पूरी कहानी नहीं हैं। वहीं, क्षमा और स्वस्थ सीमाएँ तय करना हमें भावनात्मक बोझ से मुक्त होने में सहायता करता है।हमारा उद्देश्य केवल तनाव को नियंत्रित करना नहीं, बल्कि यह समझना भी होना चाहिए कि तनाव हमें क्या महसूस करने, समझने या बदलने का संकेत दे रहा है।आंतरिक शांति की शुरुआत तब हो सकती है, जब हम स्वयं की आवाज़ सुनना सीखते हैं, अपनी भावनाओं को समझते हैं और अपने भीतर उपचार एवं आत्मिक विकास के लिए जगह बनाते हैं।

Leave a Reply