Skip to content
  • Fri. Mar 27th, 2026
News
Perfect news
  • होम
  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनैतिक
  • मासिक पत्रिका
  • संपर्क करें
Health

ओमिक्रॉन से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार: केजरीवाल

ByVivekanand Bayjodia

Dec 23, 2021
ओमिक्रॉन से निपटने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सभी विभागों के साथ बैठक कर इससे जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सीएम ने बताया कि ओमिक्रॉन से निपटने के लिए अस्पताल, बेड, दवाइयों और ऑक्सीजन का पुख्ता इंतजाम है और होम आइसोलेशन को हम और मजबूत कर रहे हैं। हमने टेस्ट क्षमता को बढ़ा दी है, अब जरूरत पडऩे पर हम तीन लाख टेस्ट प्रतिदिन कर पाएंगे। हम प्रतिदिन एक लाख केस को आधार मानकर अपनी तैयारियों को अंजाम दे रहे हैं। अभी हमारे पास एक दिन में 1100 घरों का दौरा की क्षमता है, जिसे बढ़ाकर एक लाख किया जा रहा है। पिछली बार ऑक्सीजन के परिवहन में दिक्कत आई थी। इसे देखते हुए 15 टैंकर्स ले रहे हैं, जो अगले तीन हफ्ते में आ जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीरो सर्वे में 95 फीसद लोगों में एंटीबॉडीज मिली है और 70 फीसद लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है, तो संभव है कि ओमिक्रॉन का प्रकोप ज्यादा न हो। फिर भी अगर ओमिक्रॉन फैलता है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। इससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि इस बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत के अलावा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से ओमिक्रॉन को लेकर सरकार की तरफ से की जा रही तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा लिया। साथ ही, कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं, मुख्यमंत्री ने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेस कर समीक्षा बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि ओमिक्रॉन को लेकर सब लोग काफी चिंतित हैं। क्योंकि पूरी दुनिया से जो खबरें आ रही हैं, उसके अनुसार, यह बहुत तेजी से फैलने वाला वायरस है। ओमिक्रॉन की मोटे-मोटे तौर पर दो विशेषताएं हैं। पहला, यह बहुत तेजी से फैलता है। दूसरा, इसके लक्षण काफी हल्के हैं। इसमें बहुत कम लोगों को अस्पताल में भर्ती होने पड़ते हैं और मौतें भी काफी कम होती है। इसी को मद्देनजर रखते हुए हमने अपनी सारी तैयारियं की है।
ओमिक्रॉन के लक्षण हल्के हों, तो अस्पताल न भागें लोग: सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ओमिक्रॉन तेजी से फैलता है, तो हमारा इंफ्रास्ट्रक्चर काफी मजबूत होनी चाहिए। इसे देखते हुए हमने प्रतिदिन तीन लाख टेस्ट करने की अपनी क्षमता बनाई है। अगर जरूरत पड़ेगी, तो दिल्ली में तीन लाख टेस्ट प्रतिदिन हो सकेंगे। अभी दिल्ली में 60 से 70 हजार टेस्ट प्रतिदिन करते हैं, लेकिन अगर तीन लाख टेस्ट प्रतिदिन करने की जरूरत पड़ी, तो हम कर सकते हैं। दूसरा यह कि अप्रैल के महीने में जो कोरोना की लहर आई थी, उसमें एक दिन में अधिकतम 26 से 27 हजार केस आए थे। इस बार हमने एक लाख केस प्रतिदिन मानकर अपनी तैयारियां की है। अगर दिल्ली में एक लाख केस प्रतिदिन आते हैं, तो उसके हिसाब से हमने तैयारी की है। चूंकि ओमिक्रॉन बहुत ज्यादा माइल्ड है, तो हम जनता से यह बार-बार अपील करेंगे कि आप अपने घर पर रहिए। आप अस्पताल में न भागिएगा, जब तक कि आपके लक्षण ज्यादा न होते हैं। अगर लक्षण हल्के हैं तो हम कोशिश करेंगे कि आपके घर पर ही आपका अच्छा इलाज हो।
हमारी मेडिकल टीम करेगी तत्काल संपर्क: केजरीवाल
सीएम ने कहा कि हम अपने होम आइसोलेशन प्रणाली को बहुत ही मजबूत बना रहे हैं। इसके तहत, जैसे ही टेस्ट के नतीजे आएंगे और यह पता चलेगा कि कोई व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है, तो उसे तुरंत हमारे यहां से फोन किया जाएगा और उसको कहा जाएगा कि आपसे सरकार अब लगातार संपर्क में रहेगी। अगले दिन सरकार की तरफ से एक मेडिकल टीम उसके घर जाएगी। उसको एक किट देकर आएगी, जिसमें उसकी दवाइयां, जरूरत दिशा-निर्देश और ऑक्सीमीटर आदि होगा। इसके बाद डॉक्टर फोन पर उसकी 10 दिनों तक प्रतिदिन टेली काउंसलिंग करेंगे या जब तक वो ठीक नहीं हो जाते हैं। होम आइसोलेशन के लिए जो भी एजेंसी हायर करने की जरूरत है, एक-दो दिन के अंदर हम सारी एजेंसी को हायर कर लेंगे। इसके लिए आज की बैठक में मैने आदेश दे दिए हैं। इस तरह हम होम आइसोलेशन को काफी मजबूत करने जा रहे हैं।
होम आइसोलेशन प्रणाली को मजबूत कर रही सरकार
कोरोना की बीती लहरों के दौरान मरीजों की अच्छी देखभाल करने में होम आइसोलेशन प्रणाली काफी मददगार साबित हुई थी। इसलिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर होम आइसोलेशन प्रणाली को और मजबूत किया जा रहा है। जिससे कि कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों को घर पर ही अच्छे से इलाज दिया जा सके। इसके लिए सरकार ने एक मजबूत सिस्टम बनाया हुआ है। मेडिकल टीम को निर्देश दिए गए हैं कि पता चलते ही वे होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज के घर जाएं और आवश्यक सावधानियों आदि के बारे में बताएं। इस दौरान टीम मरीज के स्वास्थ्य की स्थिति आदि का आंकलन करेगी और ऑक्सीमीटर सहित होम आइसोलेशन किट देगी। इसके बाद, टेली कॉलर टीमें सुबह-शाम कॉल कर स्वास्थ्य की जानकारी लेती रहेंगी। अगर मरीज की तबीयत गंभीर होती है, तो उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
दिल्ली में अब तक लग चुकी हैं वैक्सीन की 2.51 करोड़ डोज
दिल्ली में वैक्सीनेशन के लिए पात्र 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या करीब 1.80 करोड़ है। दिल्ली सरकार अभी तक राजधानी में वैक्सीन की 2.51 करोड़ डोज लगा चुकी है। दिल्ली में अभी तक 1.475 करोड़ लोगों को वैक्सीन की एक डोज दी गई है। इसका मतलब दिल्ली में 99 फीसद लोगों ने वैक्सीन की एक डोल लगवा ली है। इसी तरह, 1.035 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है। अर्थात दिल्ली में करीब 70 फीसद लोग वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। सरकार के पास प्रतिदिन तीन लाख डोज प्रतिदिन लगाने की क्षमता है। इस तरह, वैक्सीनेशन के मामले में अन्य मेट्रो शहरों के मुकाबले दिल्ली सबसे आगे है।

ReplyForward

Post navigation

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 16 मिनट में अस्पताल पहुंचाया मानव अंग
दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों की पुलिस से झड़प

By Vivekanand Bayjodia

Related Post

Health

पुलिस कर्मियों के लिए हाइड्रेशन ड्राइव का किया आयोजन

Mar 24, 2026 Vivekanand Bayjodia
Health

भारत ने स्ट्रोक से लड़ने के लिए शुरू की राष्ट्रीय योजना

Mar 24, 2026 Vivekanand Bayjodia
Health

सुरक्षित, सटीक और तेज रिकवरी का आधुनिक इलाज रोबोटिक सर्जरी

Mar 21, 2026 Vivekanand Bayjodia
http://perfectnews.in/wp-content/uploads/2022/04/Radio-jocky.mp4

www.nraismc.com/podcast/reserve

 

Archives
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • January 2020
  • December 2019
  • November 2019
  • October 2019
  • December 2018
  • November 2018
  • October 2018
Recent Posts
  • मेघालय में सीटी का आगमन March 26, 2026
  • वित्त वर्ष 2026–27 के लिए CSR में ₹200 करोड़ के योगदान की घोषणा की March 26, 2026
  • सैमसंग के 2026 बीस्पोक एआई विंडफ्री एयर कंडीशनर्स: बदलते मौसम के लिए खास तौर पर तैयार March 25, 2026
  • ख्याल दिल्ली में लेकर आ रहा है ख्याल रन March 25, 2026
  • पुलिस कर्मियों के लिए हाइड्रेशन ड्राइव का किया आयोजन March 24, 2026
  • भारत ने स्ट्रोक से लड़ने के लिए शुरू की राष्ट्रीय योजना March 24, 2026
  • हैदराबाद हाउस में भव्य राजकीय भोज का आयोजन March 24, 2026
  • मोती नगर में नए वर्कशॉप स्टोर के साथ दिल्ली में अपनी मौजूदगी बढ़ाई March 23, 2026
  • विश्व जल दिवस पर मानव श्रृंखला 4.0 से जागरूकता का संकल्प” March 23, 2026
  • भारत और ताइवान आर्थिक विकास के अगले चरण को देगा गति March 23, 2026
  • यामाहा म्यूजिक इंडिया ने ए.आर. रहमान को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया March 23, 2026
  • टीवाईसीआईए फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘इंडिया प्रिजन वॉइसेज़ 2026 March 23, 2026
  • भारत के एआई इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए लॉन्च किए ‘मेकइनइंडिया’ एआई सर्वर्स March 23, 2026
  • डॉ. सोनल मानसिंह की पुस्तक ए ज़िग्ज़ैग माइंड लोकार्पित March 23, 2026
  • सुरक्षित, सटीक और तेज रिकवरी का आधुनिक इलाज रोबोटिक सर्जरी March 21, 2026
  • ज़ायडस ने अस्थमा और सीओपीडी मरीजों के लिए एयरोलाइफ मिनी लॉन्च किया March 21, 2026
  • Garment Technology Expo 2026 के 39वें संस्करण का भव्य उद्घाटन March 20, 2026
  • सैमसंग ने भारत में ‘स्मार्टथिंग्स फैमिली केयर’ के साथ स्मार्ट लिविंग को और बेहतर बनाया March 19, 2026
  • इस ईद पर, द बॉडी शॉप के साथ अपनों को दीजिए ड्यूबेरी की खुशियों का तोहफा March 19, 2026
  • इंजीनियरिंग आधारित परफॉर्मेंस ब्रांड KELME ने भारत में किया प्रवेश, March 19, 2026
  • एआई प्लस स्मार्टफोन बना दो बड़ी आईपीएल टीमों का ऑफिशियल स्मार्टफोन पार्टनर March 19, 2026
  • सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स लगातार 12वें साल बना ग्लोबल साउंडबार सेल्स में नंबर 1 March 18, 2026
  • क्रॉस जीन्स ने द्वारका के वेगास मॉल में किया अपने नए स्टोर का शुभारंभ March 18, 2026
  • 5100 बेटियों को शैक्षणिक सहायता March 18, 2026
  • अधिक उम्र के नागरिकों और परिवारों को साथ मिलकर सक्रिय रहने और बढ़ती उम्र का जश्न मनाने का निमंत्रण March 18, 2026
  • अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने दी अहम जिम्मेदारी, बनाये गए राष्ट्रीय सचिव March 17, 2026
  • भारत का सर्वश्रेष्ठ सिनेमाई डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा गुजरात March 16, 2026
  • एडिफिस इंजीनियरिंग काफी ऊँचा डिमोलिशन प्रोजेक्ट पूरा करेगी March 16, 2026
  • एसएससीबीएस में ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम आयोजित March 16, 2026
  • एमेज़ॉन एयर पूर्वोत्तर भारत तक पहुँचा 5 गुना ज्यादा तेजी से होगी डिलीवरी March 14, 2026
  • रामायण को लेकर विद्वानों ने एक दूसरे से किया संवाद और सांस्कृतिक चिंतन March 14, 2026
  • सिक्‍सइट ने अगले विकास चरण की घोषणा की March 13, 2026
  • सैमसंग गैलेक्‍सी S26 सीरीज़ और गैलेक्‍सी बड्स4 सीरीज़ भारत में उपलब्ध March 13, 2026
  • नवजात की फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ओखला में सफल मिनीमॅली इन्वेसिव कार्डियाक सर्जरी March 12, 2026
  • डायलिसिस और ट्रांसप्लांट मरीजों के साथ विश्व किडनी दिवस मनाया March 12, 2026
  • एस. के. आर्य सर्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के सभापति पद के लिए सर्वसम्मति से मनोनीत March 12, 2026
  • महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से उत्पादन क्षमता में बदलाव किया March 12, 2026
  • द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 के फिनाले में डबल धवन, डबल धमाल March 12, 2026
  • सैमसंग के नए AI-पावर्ड एसी करेंगे 30% तक बिजली की बचत March 11, 2026
  • भारत के क्रिप्टो बाजारों में महिलाओं की भागीदारी 116.8% बढ़ी March 11, 2026

You missed

National

मेघालय में सीटी का आगमन

Mar 26, 2026 Vivekanand Bayjodia
शिक्षा

वित्त वर्ष 2026–27 के लिए CSR में ₹200 करोड़ के योगदान की घोषणा की

Mar 26, 2026 Vivekanand Bayjodia
Business

सैमसंग के 2026 बीस्पोक एआई विंडफ्री एयर कंडीशनर्स: बदलते मौसम के लिए खास तौर पर तैयार

Mar 25, 2026 Vivekanand Bayjodia
Business

ख्याल दिल्ली में लेकर आ रहा है ख्याल रन

Mar 25, 2026 Vivekanand Bayjodia
News

Proudly powered by WordPress | Theme: News Talk by Themeansar.

  • होम
  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनैतिक
  • मासिक पत्रिका
  • संपर्क करें