वर्तमान सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश में महिलाओं की तरह पुरुषों में हार्मोनल विकार की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी वजह से पुरूषों में तनाव, कम उम्र में बाल झड़ना और बांझपन जैसी संवेदनशल बीमारियां होना आम बात हो गई है। उम्र दराज से लेकर अधेड़ उम्र के लोगों में इस तरह की समस्याऐं होना आम बात है लेकिन अब ये समस्याएं 20 वर्ष के युवाओं को भी प्रभावित कर रही हैं। पुरुषों के स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े इन अनसुलझे रहस्यों को बहुत ही विवेकपूर्ण, गैर-न्यायिक, वैज्ञानिक, प्रभावी और सुरक्षित तरीके से सुलझा पाना आसान नहीं है।पुरूषों में सबसे बड़ी समस्या यौन रोगों से संबंधित पाई जाती है। वास्तविकता यह है कि 30 वर्ष से कम आयु के 25 प्रतिशत से अधिक भारतीय पुरुष किसी न किसी रूप में स्तंभन दोष या शीघ्रपतन की समस्या से ग्रस्त हैं। तेजी से बदलती जीवन शैली, तनाव और अव्यवस्थित खान-पान की आदतों के कारण भारतीय पुरूषों में यौन समस्याओं से पीड़ित पुरुषों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। भारत में यह समस्या हर साल 10 फीसदी से ज्यादा की दर से बढ़ रही है। महिलाओं की तरह पुरूष भी अपनी गुप्त समस्याओं पर आसानी से चर्चा नहीं कर पाते हैं। उनके अंदर भी एक झिझक होती है। पुरूषों के अंदर इस झिझक को तोड़ा जाना बेहद जरूरी है। ऑनलाइन पोर्टल के जरिये पाएं समाधान बाजार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अब ऑनलाइन चिकित्सा सहायता पाने के लिए बहुत से सस्थानों ने अपने पोर्टल और फोन संबंधी सेवाएं चला रखी हैं। ऐसी ही सुविधा ‘फॉरमैन’ लेकर आये हैं। इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पुरुष अपनी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं पर चर्चा करने के लिए इस विश्वसनीय व्यवस्था का उपयोग कर सकते हैं। यहां हेल्थ प्रोडक्ट्स की बड़ी श्रंखणा मौजूद है। इसके साथ ही चिकित्सा से जुड़े कुशल पेशेवरों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त किया जा सकता है। ‘फॉरमेन’  एक गोपनीय डिजिटल क्लीनिक उपलब्ध कराती है। जहां पुरुष कुछ सरल सवालों के जवाब देकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपनी समस्याओं का व्यक्तिगत समाधान प्राप्त कर सकते हैं। यह एक वन स्टॉप शॉप है, जहां समस्याओं से संबंधित परामर्श के साथ जरूरी प्रोडक्ट्स भी प्राप्त किये जा सकते हैं। 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा का है बाजार भारत में यौन समस्याओं पर खुलकर बात नहीं की जाती है। चिकित्सा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की कमी रही है। फिर भी यह बाजार 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा का है। इसका मतलब है कि लोग ऐसे उत्पादों को खरीद रहे हैं। लोगों में जागरूकता आ रही है और आने वाले दिनों में यह बाजार तेजी से आगे बढ़ेगा। माईपूराविधा वेलनेस वेलनेस प्राईवेट लिमिटेड के संस्थापक निदेशक डॉ. ललिथा पल्ले का कहना है कि हमारी पुरूषों को स्ववास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में दिलचस्पी रही है। हम युवा पुरुषों को उनके स्वास्थ्य और जीवन प्रणाली में सुधार और सशक्त बनाने के लिए प्रयत्नशील हैं। हमारे पास इस क्षेत्र के विशेषज्ञों की टीम है। हम अनुभवों एवं कार्यप्रणाली के आधार पर सावधानीपूर्वक विकसित फॉर्मूलेशन के जरिये समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करते हैं। जोकि उच्च गुणवत्ता वाले अवयवों के साथ, जो अत्यधिक बायोएक्टिव होते हैं, भारतीय पुरुषों के लिए सबसे उपयुक्त सटीक खुराक होती है। यह हमारी रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम द्वारा तैयार किए जाते हैं। हमारी आरएंडडी टीम में मेडिसिन और फार्माकोलॉजी के क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हैं। जोकि यह सुनिश्चित करते हैं कि लंबे समय तक उपयोग किए जाने पर फॉरमैन के उत्पाद सुरक्षित और प्रभावी हों। फॉरमैन अपने उपभोक्ताओं का मार्गदर्शन करने में मदद करने के लिए डॉक्टर और पोषण विशेषज्ञ परामर्श जैसी सेवाएं भी प्रदान करता है।भारतीय बाजार में तेजी से बढ़ रही मांग भारतीय बाजार में यौन संबंधी समस्याओं और वेलनेस उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में यह बाजार करीब 1 बिलियन डॉलर का है और हर साल इसमें 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हो रही है। डॉ. ललिथा पल्ले का कहना है कि 18 महीनों के अंदर फॉरमैन ने अपनी अलग पहचान बना ली है। हम बाजार में तेजी से बढ़ती मांग के आधार पर पुरुषों के लिए यौन कल्याण में हमारे उत्पादों की श्रृंखला के विस्तार पर विचार कर रहे हैं। भले ही भारत में यह विषय अब भी वर्जित माना जाता हो, लेकिन हम डॉक्टरों द्वारा डिज़ाइन किए गए उच्च गुणवत्ता वाले, वैज्ञानिक रूप से सिद्ध, प्रभावी और सुरक्षित उत्पादों को बनाने के लिए अनुसंधान और विकास में निवेश करके अगले 2 वर्षों के भीतर निवेश को 100 करोड़ से ज्यादा तक पहुंचने की योजना बना रहे हैं। भारतीय बाजार में अपनी तरह के पहले उत्पाद हैं, जो पुरुषों के लिए यौन कल्याण को पूरा करता है।