नई दिल्ली- नई दिल्ली नगरपालिका परिषद को विज्ञान भवन नई दिल्ली में मानव हस्तक्षेप के बिना सेवाओं के निर्बाध वितरण,आपूर्ति के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 15वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री ने पालिका परिषद को निर्बाध, मानव हस्तक्षेप के बिना सेवाओं की डिलीवरी के लिए जिला श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार पालिका परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र ने प्राप्त किया। एनडीएमसी ने वेब और मोबाइल ऐप के माध्यम से सभी नगरपालिका सेवाओं की निर्बाध डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों और उसके कर्मचारियों के लिए लगभग 50 ऑनलाइन सेवाएं शुरू की हैं। कोई भी इन सेवाओं को प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा आईसीसीसी के माध्यम से एनडीएमसी इन सेवाओं की चौबीसों घंटे निगरानी करता है। पिछले दो वर्षों में, एनडीएमसी ने मानव हस्तक्षेप के बिना कार्यालय को कागज रहित कार्यालय में बदलने के लिए कुछ महत्वपूर्ण पहल की है जैसे ई-ऑफिस,स्पैरो ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन प्रणाली. ऑनलाइन बिल ट्रैकिंग इत्यादि।