नई दिल्ली -दिल्लीवासियों के लिए इस रविवार एक अनोखा आध्यात्मिक संगीत अनुभव आने वाला है। आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र और जेएनयू प्रोफेसर अमाला कृष्ण दास 9 नवंबर 2025 को सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में अपने बहुप्रतीक्षित लाइव कॉन्सर्ट बरी वरी: कीर्तन कॉन्सर्ट” के साथ लौट रहे हैं। इस कार्यक्रम में अमाला कृष्ण दास पारंपरिक भक्ति संगीत को आधुनिक बीट्स और वाद्ययंत्रों के संगम के साथ प्रस्तुत करेंगे। उनके अनुसार,जब मन उलझा हो और विचार भारी हों, तब संगीत सबसे सच्चा ध्यान बन जाता है।” यही ‘बरी वरी’ की आत्मा है एक ऐसा मंच जहाँ भक्ति, संगीत और आत्मशांति का अद्भुत संगम होता है। अमाला कृष्ण दास कहते हैं,इस दुनिया की रफ़्तार अक्सर हमारे दिल की धड़कनों से भी तेज़ होती है। शांति कोई चीज़ नहीं जिसे हम खोजते हैं, बल्कि वह कुछ है जिसे हम हर पल रचते हैं। संगीत को केवल अपनी प्लेलिस्ट मत बनाइए, उसे अपना ध्यान (मेडिटेशन) बनाइए। बीट्स को महसूस कीजिए, चिंताओं को दफन कर दीजिए क्योंकि आनंद ही हमारी स्वाभाविक लय है। आईआईटी दिल्ली से बी.टेक, एम.टेक और पीएचडी की उपाधियाँ प्राप्त कर चुके अमाला कृष्ण दास एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक भी हैं। उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री और राज्यपाल द्वारा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार” से सम्मानित किया जा चुका है।इसके अलावा, उन्हें भारत सरकार और अन्य वैज्ञानिक संस्थानों से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं, जिनमें INSA (इंडियन नेशनल साइंस अकैडमी) और NASI (नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंडिया) से यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड्स शामिल हैं।वे इस्कॉन द्वारका, नई दिल्ली से बतौर स्पिरिचुअल स्पीकर और काउंसलर जुड़े हैं और युवाओं को विज्ञान व अध्यात्म के संतुलन से जीवन में शांति लाने की प्रेरणा देते हैं।‘बरी वरी’ कॉन्सर्ट में पारंपरिक मंत्रों को नई धुनों और आधुनिक संगीत के साथ पिरोया जाएगा एक ऐसी शाम, जो चिंता मिटाकर आत्मा को शांति और आनंद से भर देगी।
