Skip to content
  • Sat. Jan 17th, 2026
News
Perfect news
  • होम
  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनैतिक
  • मासिक पत्रिका
  • संपर्क करें
Health

ओमिक्रॉन से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार: केजरीवाल

ByVivekanand Bayjodia

Dec 23, 2021
ओमिक्रॉन से निपटने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सभी विभागों के साथ बैठक कर इससे जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सीएम ने बताया कि ओमिक्रॉन से निपटने के लिए अस्पताल, बेड, दवाइयों और ऑक्सीजन का पुख्ता इंतजाम है और होम आइसोलेशन को हम और मजबूत कर रहे हैं। हमने टेस्ट क्षमता को बढ़ा दी है, अब जरूरत पडऩे पर हम तीन लाख टेस्ट प्रतिदिन कर पाएंगे। हम प्रतिदिन एक लाख केस को आधार मानकर अपनी तैयारियों को अंजाम दे रहे हैं। अभी हमारे पास एक दिन में 1100 घरों का दौरा की क्षमता है, जिसे बढ़ाकर एक लाख किया जा रहा है। पिछली बार ऑक्सीजन के परिवहन में दिक्कत आई थी। इसे देखते हुए 15 टैंकर्स ले रहे हैं, जो अगले तीन हफ्ते में आ जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीरो सर्वे में 95 फीसद लोगों में एंटीबॉडीज मिली है और 70 फीसद लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है, तो संभव है कि ओमिक्रॉन का प्रकोप ज्यादा न हो। फिर भी अगर ओमिक्रॉन फैलता है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। इससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि इस बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत के अलावा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से ओमिक्रॉन को लेकर सरकार की तरफ से की जा रही तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा लिया। साथ ही, कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं, मुख्यमंत्री ने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेस कर समीक्षा बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि ओमिक्रॉन को लेकर सब लोग काफी चिंतित हैं। क्योंकि पूरी दुनिया से जो खबरें आ रही हैं, उसके अनुसार, यह बहुत तेजी से फैलने वाला वायरस है। ओमिक्रॉन की मोटे-मोटे तौर पर दो विशेषताएं हैं। पहला, यह बहुत तेजी से फैलता है। दूसरा, इसके लक्षण काफी हल्के हैं। इसमें बहुत कम लोगों को अस्पताल में भर्ती होने पड़ते हैं और मौतें भी काफी कम होती है। इसी को मद्देनजर रखते हुए हमने अपनी सारी तैयारियं की है।
ओमिक्रॉन के लक्षण हल्के हों, तो अस्पताल न भागें लोग: सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ओमिक्रॉन तेजी से फैलता है, तो हमारा इंफ्रास्ट्रक्चर काफी मजबूत होनी चाहिए। इसे देखते हुए हमने प्रतिदिन तीन लाख टेस्ट करने की अपनी क्षमता बनाई है। अगर जरूरत पड़ेगी, तो दिल्ली में तीन लाख टेस्ट प्रतिदिन हो सकेंगे। अभी दिल्ली में 60 से 70 हजार टेस्ट प्रतिदिन करते हैं, लेकिन अगर तीन लाख टेस्ट प्रतिदिन करने की जरूरत पड़ी, तो हम कर सकते हैं। दूसरा यह कि अप्रैल के महीने में जो कोरोना की लहर आई थी, उसमें एक दिन में अधिकतम 26 से 27 हजार केस आए थे। इस बार हमने एक लाख केस प्रतिदिन मानकर अपनी तैयारियां की है। अगर दिल्ली में एक लाख केस प्रतिदिन आते हैं, तो उसके हिसाब से हमने तैयारी की है। चूंकि ओमिक्रॉन बहुत ज्यादा माइल्ड है, तो हम जनता से यह बार-बार अपील करेंगे कि आप अपने घर पर रहिए। आप अस्पताल में न भागिएगा, जब तक कि आपके लक्षण ज्यादा न होते हैं। अगर लक्षण हल्के हैं तो हम कोशिश करेंगे कि आपके घर पर ही आपका अच्छा इलाज हो।
हमारी मेडिकल टीम करेगी तत्काल संपर्क: केजरीवाल
सीएम ने कहा कि हम अपने होम आइसोलेशन प्रणाली को बहुत ही मजबूत बना रहे हैं। इसके तहत, जैसे ही टेस्ट के नतीजे आएंगे और यह पता चलेगा कि कोई व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है, तो उसे तुरंत हमारे यहां से फोन किया जाएगा और उसको कहा जाएगा कि आपसे सरकार अब लगातार संपर्क में रहेगी। अगले दिन सरकार की तरफ से एक मेडिकल टीम उसके घर जाएगी। उसको एक किट देकर आएगी, जिसमें उसकी दवाइयां, जरूरत दिशा-निर्देश और ऑक्सीमीटर आदि होगा। इसके बाद डॉक्टर फोन पर उसकी 10 दिनों तक प्रतिदिन टेली काउंसलिंग करेंगे या जब तक वो ठीक नहीं हो जाते हैं। होम आइसोलेशन के लिए जो भी एजेंसी हायर करने की जरूरत है, एक-दो दिन के अंदर हम सारी एजेंसी को हायर कर लेंगे। इसके लिए आज की बैठक में मैने आदेश दे दिए हैं। इस तरह हम होम आइसोलेशन को काफी मजबूत करने जा रहे हैं।
होम आइसोलेशन प्रणाली को मजबूत कर रही सरकार
कोरोना की बीती लहरों के दौरान मरीजों की अच्छी देखभाल करने में होम आइसोलेशन प्रणाली काफी मददगार साबित हुई थी। इसलिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर होम आइसोलेशन प्रणाली को और मजबूत किया जा रहा है। जिससे कि कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों को घर पर ही अच्छे से इलाज दिया जा सके। इसके लिए सरकार ने एक मजबूत सिस्टम बनाया हुआ है। मेडिकल टीम को निर्देश दिए गए हैं कि पता चलते ही वे होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज के घर जाएं और आवश्यक सावधानियों आदि के बारे में बताएं। इस दौरान टीम मरीज के स्वास्थ्य की स्थिति आदि का आंकलन करेगी और ऑक्सीमीटर सहित होम आइसोलेशन किट देगी। इसके बाद, टेली कॉलर टीमें सुबह-शाम कॉल कर स्वास्थ्य की जानकारी लेती रहेंगी। अगर मरीज की तबीयत गंभीर होती है, तो उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
दिल्ली में अब तक लग चुकी हैं वैक्सीन की 2.51 करोड़ डोज
दिल्ली में वैक्सीनेशन के लिए पात्र 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या करीब 1.80 करोड़ है। दिल्ली सरकार अभी तक राजधानी में वैक्सीन की 2.51 करोड़ डोज लगा चुकी है। दिल्ली में अभी तक 1.475 करोड़ लोगों को वैक्सीन की एक डोज दी गई है। इसका मतलब दिल्ली में 99 फीसद लोगों ने वैक्सीन की एक डोल लगवा ली है। इसी तरह, 1.035 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है। अर्थात दिल्ली में करीब 70 फीसद लोग वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। सरकार के पास प्रतिदिन तीन लाख डोज प्रतिदिन लगाने की क्षमता है। इस तरह, वैक्सीनेशन के मामले में अन्य मेट्रो शहरों के मुकाबले दिल्ली सबसे आगे है।

ReplyForward

Post navigation

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 16 मिनट में अस्पताल पहुंचाया मानव अंग
दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों की पुलिस से झड़प

By Vivekanand Bayjodia

Related Post

Health

साक्ष्य-आधारित कार्यक्रम लॉन्च कर क्लिनिकल वेलबीइंग सेवाओं को मजबूत किया

Jan 16, 2026 Vivekanand Bayjodia
Health

छत से गिरे बच्चे को13 दिन की कोमा के बाद पूर्ण रिकवरी कराई

Jan 14, 2026 Vivekanand Bayjodia
Health

भारत के मानसिक स्वास्थ्य आंदोलन में एक निर्णायक क्षण

Jan 9, 2026 Vivekanand Bayjodia
http://perfectnews.in/wp-content/uploads/2022/04/Radio-jocky.mp4

www.nraismc.com/podcast/reserve

 

Archives
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • January 2020
  • December 2019
  • November 2019
  • October 2019
  • December 2018
  • November 2018
  • October 2018
Recent Posts
  • पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस ने वॉकहार्ट फाउन्डेशन के सहयोग से मोबाइल मेडिकल युनिट के तीसरे चरण की शुरूआत की January 16, 2026
  • साक्ष्य-आधारित कार्यक्रम लॉन्च कर क्लिनिकल वेलबीइंग सेवाओं को मजबूत किया January 16, 2026
  • आदित्य घोष और लिवर ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट डॉ. सुभाष गुप्ता को मानद डॉक्टरेट January 16, 2026
  • छत से गिरे बच्चे को13 दिन की कोमा के बाद पूर्ण रिकवरी कराई January 14, 2026
  • भारत इजरायल साहित्यक संवाद कार्यक्रम आयोजित January 14, 2026
  • ज़ाइडस पिंकाथॉन की दिल्ली में भव्य वापसी January 14, 2026
  • दिल्ली में संक्रांति से पहले बस बुकिंग में 25% बढ़ोतरी की उम्मीद January 14, 2026
  • वैक्यूम पंप असेंबली लाइन के साथ वैक्यूम टेक्नोलॉजी में कदम बढ़ाया January 14, 2026
  • अमेज़न इंडिया की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 के दौरान खरीदारी करें January 14, 2026
  • ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर 2025 का हुआ समापन January 10, 2026
  • हंगामा ओटीटी ने नई सीरीज प्रयागराज की लव स्टोरी लॉन्च की January 10, 2026
  • भारत के मानसिक स्वास्थ्य आंदोलन में एक निर्णायक क्षण January 9, 2026
  • डॉ. नरेश त्यागी की पुस्तक सस्टेनेबल प्रॉमिसेज़’ के हिंदी संस्करण का हुआ लोकार्पण January 9, 2026
  • डिज़ाइनकैफ़े ने नया एक्‍सपीरियंस सेंटर लॉन्‍च कर उत्‍तर भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाई January 9, 2026
  • स्मार्ट टूल्स के ज़रिए नए दौर का बेहतर निवेश अनुभव January 8, 2026
  • युवा ने नए डिजाइन ऑर्बिस, क्वाड और ग्लोबलस्केप पेश किये January 8, 2026
  • ओशो धाम में 17 से 19 जनवरी तक होगा तीन दिवसीय ओशो डे सेलिब्रेशन January 8, 2026
  • प्रीमियम वेडिंग गिफ्टिंग को नया अंदाज़ देने साथ आए द बॉडी शॉप और इंडी वाइल्ड January 8, 2026
  • संजय लवानिया ने जीएसटी कप 2026 का किया शुभारंभ January 7, 2026
  • दीपिका अग्रवाल को चीफ रिस्क ऑफिसर नियुक्त किया January 6, 2026
  • ‘प्रवाह’ पहल के माध्यम से किसान समुदायों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की January 6, 2026
  • पीएनजी ज्वेलर्स ने लाइटस्टाइल बाय पीएनजी के साथ विकास के अगले पड़ाव को गति दी January 6, 2026
  • लर्निंग के माध्यम से आर्कीटेक्चर करियर को दे रहे नया आयाम January 5, 2026
  • सिम्बायोसिस इंटरनेशनल ने SET & SITEEE 2026 के माध्यम से अंडरग्रेजुएट प्रोग्रामों के लिए आवेदन शुरू किए January 5, 2026
  • एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल दिल्ली में 54 वर्षीय माँ को हार्ट ट्रांसप्लांट से मिला नया जीवन January 3, 2026
  • नेटफ्लिक्स के कपिल शर्मा के शो में आ रहे हैं जेन-जेड स्टार्स कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे January 3, 2026
  • आज के युवा ही कल के बुजुर्ग,युवा भविष्य की अपनी राह आज बनायें सुगम January 2, 2026
  • EV स्पेयर की कमी को दूर करने के लिए Partnr जेन्युइन स्पेयर पार्ट्स और लुब्रिकेंट्स लॉन्च किए January 2, 2026
  • 2026 तक 4 लाख करोड़ रूपए के पूंजी निर्माण का अनुमान – पैन्टोमैथ कैपिटल December 31, 2025
  • किडज़ानिया में बीवायडी ने बच्चों के लिए मुहैया कराया है इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लर्निंग का जीवंत अनुभव December 31, 2025
  • एचपीडब्ल्यूडब्ल्यूआई ने वुडवर्किंग सेक्टर में अपनी पहली महिला बैच का कॉन्वोकेशन सम्पन्न किया December 31, 2025
  • आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने प्राइवेट बैंकिंग ग्राहकों के लिए लॉन्च किया इनविटेशनओनली प्रीमियम मेटल क्रेडिट कार्ड December 30, 2025
  • हृदय रोग विशेषज्ञों ने पाम ऑयल पर वैज्ञानिक पुनर्विचार की मांग की December 30, 2025
  • भारत की पहली ज्वेलरी ब्रांड-नेतृत्व वाली मैराथन, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए पंजीकृत December 30, 2025
  • इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स यात्रा का शुभारंभ किया December 29, 2025
  • आर्टेमिस हॉस्पिटल्स में दो लाइफ सेविंग लंग ट्रांसप्लांट ने मरीजों को दी नई जिंदगी December 29, 2025
  • भारत गौरव रत्न श्री सम्मान’ से देश के कर्मयोगियों का अभिनंदन December 29, 2025
  • महिला क्रिकेट टीम ने कपिल के शो पर धमाल मचाया December 27, 2025
  • सलमान खान के बर्थडे पर 50% की छूट December 27, 2025
  • आर्य समाज ने स्वामी श्रद्धानंद की 99वीं बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि December 27, 2025

You missed

National

पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस ने वॉकहार्ट फाउन्डेशन के सहयोग से मोबाइल मेडिकल युनिट के तीसरे चरण की शुरूआत की

Jan 16, 2026 Vivekanand Bayjodia
Health

साक्ष्य-आधारित कार्यक्रम लॉन्च कर क्लिनिकल वेलबीइंग सेवाओं को मजबूत किया

Jan 16, 2026 Vivekanand Bayjodia
शिक्षा

आदित्य घोष और लिवर ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट डॉ. सुभाष गुप्ता को मानद डॉक्टरेट

Jan 16, 2026 Vivekanand Bayjodia
Health

छत से गिरे बच्चे को13 दिन की कोमा के बाद पूर्ण रिकवरी कराई

Jan 14, 2026 Vivekanand Bayjodia
News

Proudly powered by WordPress | Theme: News Talk by Themeansar.

  • होम
  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनैतिक
  • मासिक पत्रिका
  • संपर्क करें