नई दिल्ली-दिल्ली नगर निगम के विशेष अधिकारी अश्विनी कुमार ने सेक्टर 29 द्वारका स्थित डॉग स्टर लाइजेेशन सेंटर श्वान बंध्याकरण केंद्र में पालतू जानवरों के प्रेमियों के लिए मेमोरी पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली नगर निगम के आयुक्त ज्ञानेश भारती, अतिरिक्त आयुक्त रणधीर सहाय और क्षेत्रीय उपायुक्त प्रदीप कुमार,निदेशक पशु चिकित्सा सेवाए डॉ.वी.के सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस विशेष अभियान में लगभग 100 नागरिकों ने अपने पालतू जानवरों के साथ हिस्सा लिया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दिल्ली नगर निगम के विशेष अधिकार अश्वनी कुमार व आयुक्त ज्ञानेश भारती ने ध्वजारोहण किया। इस अभियान में अपने पालतू जानवरों के साथ आए नागरिकों को मुख्य अतिथि ने राष्ट्र ध्वज वितरित किया। इस अवसर पर विशेष अधिकारी अश्विनी कुमार ने पालतू पशु प्रेमियों के लिए इस अनूठे वृक्षारोपण अभियान के आयोजन के लिए निगम के पशु चिकित्सा विभाग और ग्रीन रिवॉल्यूशन फाउंडेशन के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि 75वां स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है और इस अवसर पर इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन अपने आप में अद्भुत है। उन्होंने बताया कि दिल्ली नगर निगम द्वारा छोटे जानवरों के लिए दिल्ली का पहला शवदाह गृह बनाया जा रहा है जो अपने आपमें एक उत्कृष्ट पहल है।