नई दिल्ली- भाजपा केवल लडाई की बात कर रही है, जबकि आम आदमी पार्टी निगम चुनाव में उतरने के पहले दिन से विकास की बात करती आ रही है। भाजपा और कांग्रेस के पास दिल्ली को बेहतर बनाने का कोई योजना नहीं है। जबकि हम दिल्ली के कूडे के पहाड को समाप्त करने और राजधानी निवासियों को अच्छी जिंदगी देने का वादा करते है। यह बात निगम चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने को लेकर राज्यसभा सांसद डा सुशील गुप्ता ने जनता से कही। डा सुशील गुप्ता ने आज पश्चिम दिल्ली के कई वार्डो में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में 4 दिसंबर को वोट करने और भारी बहुमत से विजयी बनाने का आश्वसन लिया।डा गुप्ता ने आज कई जगह निगम में पार्टी के उम्मीदवारों के साथ नुक्कड सभाओं को संबोधित किया। शकूरबस्ती विधानसभा में रानीबाग के वार्ड 60 में पार्टी उम्मीदवार मिथिलेश पाठक के लिए न्यू मुल्तान नगर में संजय अग्रवाल द्वारा आयोजित नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम देश को भ्रष्टृाचार मुक्त करने का प्रण लिए हुए है। दिल्ली सरकार के कार्यो पर जनता से चर्चा भी की। उन्होंने केजरीवाल की दिल्ली सरकार द्वारा स्वास्थ, बिजली, पानी और शिक्षा के विकास कार्यो को आम जनता तक पहुंचाया। जबकि निगम में पिछले 15 सालों से भाजपा की सरकार है। पार्को, गलियों, नालियों की हालत तो सभी जानते है। राजधानी में कूडे के पहाड दिनप्रतिदिन उंचे हो रहा है। मगर अब दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। जिसके बाद राजधानीवासियों को भ्रष्टृचार मुक्त शासन और जेई और प्रशासन की दादागिरी दूर होगी। इस दौरान उन्होंने बेगमपुर वार्ड 27, नागर ठाकरान वर्ड 31, शाहबाद डेरी वार्ड 28 तथा पुष्पाजंली गांव व अपाटेमेंटो में लोगों के साथ नुक्कड सभा और पदयात्रा की। जहां उन्होंने देर रात तक स्थानीय कार्यकर्ताओं पिंकी गोगिया, रमेश, विनोद गुप्ता के साथ रणनीतिक चर्चा व पदयात्रा निकालकर आप उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने की अपील की।