नई दिल्ली- चाणक्यपुरी इलाके के संजय कैम्प में रहने वाले लोगों ने आज अपनी मांगों को लेकर जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया और सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को नही मांगा गया तो वह लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। दिल्ली झुग्गी झोपडी एकता मंच के बैनरतले आयोजित इस धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संजय कैम्प के लोग जिनमे महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे पहुंचे थे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। मंच के अध्यक्ष जवाहर सिंह ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जवाहर सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार का यह कहना बिल्कुल झूठ है कि ‘पानी का बिल माफ और बिजली का बिल माफ’ । संजय कैम्प के लोगों को यह दोनों नही मिल रहा है। यहां पर बिजली का मीटर लगाने के लिए अनाप शनाप पैसा मांग रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के लोग बिजली का मीटर और तार के लिए 70 हजार रुपये तक कि मांग कर रहे हैं जबकि यहां रहने वाले लोगों को गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालो का कार्ड बना हुआ है। उन्होंने बताया कि संजय कैम्प में रहने वाली 20 हजार की आबादी नारकीय जीवन जी रही है। सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से बात करने और पत्र लिखकर देने का भी कोई असर नहीं हुआ, जिसके बाद आज हम लोगो को सड़कों पर उतरना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे नही मानी जाती है तो हमलोग नगर पालिका परिषद के खिलाफ आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपनी मांगों का एक ज्ञापन दिल्ली के उपराज्यपाल, केंद्रीय गृह मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय सांसद, विधायक को दिया है। प्रदर्शनकारियों को मंच के सहयोगी सदस्यों अरविन्द कुमार, नरेन्द्र शर्मा थानेश्वर आदि गौड़, डॉ. आर.पी. सिंह, जयप्रकाश, राम सिंह नेताजी, सुरेन्द्र सिंह और संजय कैम्प के प्रधान नेपाली सिंह कुशवाहा, गुरू राम सिंह, जय नन्दन झॉ. सदानन्द राय, नरेश, विजेन्द्र, सुनीता देवी, दहोरा देवी, सुरज पाल सिंह, मौहम्मद तालिव, दिनेश ठाकुर रामविवेक पासवान, मनोज पासव, विश्वनाथ प्रताप आजाद, विक्की पासवान और क्रीति लता आदि ने संबोधित किया ।