नई दिल्ली – महिलाओं के लिए जीवन बीमा के सबसे महत्वपूर्ण लाभों में से एक यह है कि यह उनके लिए सस्ता होता है। कई शोध अध्ययनों के अनुसार, महिलाएँ पुरुषों की तुलना में अधिक जीवित रहती हैं, और इसलिए, जीवन बीमा प्रीमियम उनके लिए पुरुषों की तुलना में काफी कम होता है। अक्सर सलाह दी जाती है कि टर्म लाइफ इंश्योरेंस खरीदना अधिक कवरेज पाने का एक ज्यादा किफायती तरीका है।एडलवाइस लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य वितरण अधिकारी, अनूप सेठ के अनुसार भारत में बीमा बाजार विस्तार के स्पष्ट संकेत दिखा रहा है, बीमा प्रदाताओं से अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने दृष्टिकोण को इनोवेटिव बनाए। एक फाइनेंशियल प्रोडक्ट के रूप में बीमा हमारे वर्तमान काम्प्लेक्स फाइनेंशियल दुनिया में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह इसलिए बन गया है क्योंकि जोखिम, जिस के लिए बीमा किया जा सकता है, लगभग हमारे जीवन के हर क्षेत्र में काफी बढ़ गया है।इससे स्वाभाविक रूप से बीमा क्षेत्र की समग्र वृद्धि और विभिन्न प्रकार के बीमा कवर के विकास की दिशा में भी मदद मिली है, और स्विस री रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2032 तक छठा सबसे बड़ा बीमा बाजार होगा। एडलवाइस लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य वितरण अधिकारी, अनूप सेठ के अनुसार भारत की विशाल बाजार क्षमता को देखते हुए, यह मानना संभव है कि भारत में बीमा का काफी पेनेट्रेशन और डेंसिटी है, हालांकि, ऐसा मामला नहीं है। देश में बड़ी आबादी बीमा कवर के लिए अभी भी अप्रयुक्त बनी हुई है। भारत की बीमा पेनेट्रेशन वित्तीय वर्ष 21 में 4.2 प्रतिशत मानी गई थी, जिसमें जीवन बीमा की पेनेट्रेशन 3.2 प्रतिशत और गैर-जीवन बीमा की पेनेट्रेशन 1 प्रतिशत थी। भारत में बीमा डेंसिटी 2020-21 में 78 डॉलर से बढ़कर 2021-22 में 91 डॉलर हो गया। एक अन्य स्पष्ट आँकड़ा आईआरडीएआई की वार्षिक रिपोर्ट वित्तिय वर्ष 21-22 के अनुसार यह दिखाता है कि वर्ष 2021-22 में महिलाओं को जारी की गई पॉलिसियों की संख्या लगभग 1.01 करोड़ है, जो कुल 2.91 करोड़ पॉलिसियों का 34.7 प्रतिशत है, जबकि 2020-21 में यह हिस्सा 33 प्रतिशत था। महिलाओं द्वारा खरीदी गई पॉलिसियों का अनुपात कुल बिकने वाली पॉलिसियों की तुलना में 16 राज्यों,केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत 34.7 प्रतिशत से अधिक है।हालाँकि महिलाओं में जीवन बीमा की पेनेट्रेशन में वृद्धि हुई है, फिर भी महिलाओं के बीच जीवन बीमा तक पहुँच और इसे अपनाने की आवश्यकता को और बेहतर करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। फिर यह सवाल उठाता है दृ महिलाएँ इतने महत्वपूर्ण फाइनेंशियल प्रोडक्ट का हिस्सा बनने में पीछे क्यों हैं?इसका उत्तर इतना सीधा नहीं है।

Leave a Reply