महान स्वतंत्रता सेनानी, दिल्ली के प्रथम उप महापौर राम चरण अग्रवाल को उनके जन्मदिवस के अवसर पर एक सादे समारोह में उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह, सांसद शक्ति सिंह गोहिल, पूर्व सांसद, जे.पी. अग्रवाल, पूर्व सांसद, महाबल मिश्रा,दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बहादुरशाह जफर मार्ग स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इनके अतिरिक्त पूर्व विधायक, अनिल भारद्वाज, कंवर कर्ण सिंह, जय किशन,दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, मुदित अग्रवाल, पार्षद सीमा ताहिरा, पूर्व पार्षद, डॉ आरबी सिंह, प्रदीप गुप्ता और अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। राम चरण अग्रवाल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए महापौर, राजा इकबाल सिंह ने कहा कि लाला रामचरण अग्रवाल स्वाधीनता के समय अग्रणी नेताओं में थे और वे महान देश भक्तों की श्रेणी में आते हैं। स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण वे कई बार जेल भी गए। उनका समस्त जीवन लोक कल्याण कार्यों के प्रति समर्पित रहा है। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।