नई दिल्ली – बचपन की यादों को फिर से जीने का मौका अब बड़ों को भी मिलेगा। पहले ‘किडज़ानिया ओपन हाउस’ को मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया के बाद किडज़ानिया इंडिया 26 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर में इसका दूसरा संस्करण आयोजित करने जा रहा है। इसमें युवा, पेशेवर और उनके दोस्त बच्चों के बिना भी किडज़ानिया की रोल-प्ले और मनोरंजन गतिविधियों का हिस्सा बन सकेंगे।शनिवार को आयोजित होने वाले इस विशेष आयोजन में आगंतुक 100 से अधिक रोल-प्ले गतिविधियों के साथ ग्रुप गेम्स और इंटरैक्टिव अनुभवों का आनंद ले सकेंगे। हालांकि, कुछ गतिविधियों के लिए कद और वजन संबंधी नियम लागू होंगे।किडज़ानिया इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर तरनदीप सिंह सेखों ने कहा कि पहले आयोजन को मिली प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट हुआ कि वयस्क भी किडज़ानिया के अनुभव को अपने तरीके से जीना चाहते हैं। ओपन हाउस उन्हें दोस्तों, सहकर्मियों और भाई-बहनों के साथ खेलने, प्रतिस्पर्धा करने और नई यादें बनाने का अवसर देता है।किडज़ानिया ने ओपन हाउस की शुरुआत व्यस्कों की ओर से आती मांग को देखते हुए की जो अपने बचपन की खुशियों और पुरानी यादों को फिर से जीना चाहते थे। यह पहल युवाओं को -बिना बच्चों को साथ लाए- किडज़ानिया का अनुभव करने का मौका देती है, जिससे वे अपने लिए एक खास स्पेस बना पाते हैं ताकि अपने भीतर मौजूद बच्चे के साथ एक बार फिर से जुड़ पाएं। इस विशेष आयोजन में आगंतुक अपने दोस्तों, सहकर्मियों, भाई-बहनों के साथ इमर्सिव रोल-प्ले का आनंद लेते हैं।किडज़ानिया दिल्ली-एनसीआर में 26 सितंबर को सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक ओपन हाउस चलेगा। 5 घंटे के टिकट की कीमत 1,200 रुपये और पूरे दिन के टिकट की कीमत 1,500 रुपये होगी। बच्चों और वयस्कों के लिए टिकट की कीमत समान रहेगी, जबकि वयस्क टिकट में 400 रुपये का बोनस प्ले शामिल होगा। आयोजन के दौरान सामान्य टिकट कीमतें लागू नहीं होंगी। टिकट किडज़ानिया पार्क, किडज़ानिया की वेबसाइट और डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म से खरीदे जा सकेंगे।

Leave a Reply