दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। बता दें कि सोनिया गांधी गुरुवार को 75 वर्ष की हो गईं। उधर, केजरीवाल से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य नेताओं ने भी गांधी को उनके जन्मदिन की बधाइयां दीं।