नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने नई दिल्ली को भारत की एक स्मार्ट और स्वच्छ राजधानी बनाने के लिए नागरिकों और कर्मचारियों के लिए प्रस्ताव रखें। हनुमान मंदिर में हनुमान वाटिका का पुनर्विकास और रखरखावकनॉट प्लेस कॉरिडोर, प्रमुख बाजारों और व्यापार केंद्र क्षेत्रों की मशीनीकृत सफाई, नवयुग स्कूलों की प्रतिष्ठा को फिर से हासिल करना,स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए अलग इंजीनियरिंग सेल का गठन, मौजूदा शिक्षकों का नई शिक्षा नीति के अनुरूप कौशल विकास,खेल गतिविधियों के विकास पर नई पहल और विचारों के लिए समिति का गठनए सुब्रह्मण्यम भारती और बाबा खडक़ सिंह के स्मारकों का सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और उनका उन्नायनिकरण, कोरोना से मृत कर्मचारी के परिवारों के लिए 15 लाख के मामले को तीव्र गति दिलाना, वाल्मीकि बस्ती को अति आधुनिक सुविधाओं के साथ उन्नत कराना, पालिका बाजार और मोहन सिंह पैलेस परियोजना को प्राथमिकता, कर्मचारी संघों मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की शिकायतों का जल्द निवारण जैसे मुद्दे आने वाले महीनों के लिए मुख्य एजेंडा है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने पालिका परिषद् के अन्य सदस्य कुलजीत सिंह चहल और गिरीश सचदेवा के साथ बुधवार को कार्यकर्मों की घोषणा की। उपाध्याय प्रस्तावों के बारे में विस्तार से बात करते हुए कहा है कि हनुमान वाटिका का पुनर्विकास और रखरखाव एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस जगह को नई दिल्ली का प्रमुख धार्मिक स्थान बनाने के लिए इसका धार्मिक गरिमा के अनुरूप सौन्दर्यकरण और विकास कराना एक प्रमुख मुद्दा है। कनॉट प्लेस और अन्य प्रमुख बाजारों में प्रदूषण को कम करने के लिए हवा में धूल और गंदगी के बिना सफाई व्यवस्था के लिए मशीनीकृत स्वीपिंग आज के समय की आवश्यकता है और साथ ही नई दिल्ली क्षेत्र के इस प्रमुख व्यापार केंद्र में आने वाले लोगो की सुविधा के लिए यह एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव है।

ByVivekanand Bayjodia

Dec 6, 2021

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने नवंबर 2021 के दौरान माल लदान बेहतर कर 2.10 मिलियन टन लदान  किया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि 1.98 मिलियन टन की तुलना में 6.06 प्रतिशत अधिक है। नवंबर 2021 के दौरान कंटेनर लोडिंग 0.61 मिलियन टन थी, जो नवंबर 2020,0.60 मिलियन टन की तुलना में 1.67 प्रतिशत अधिक है। नवंबर 2021 में पेट्रोलियम और तेल उत्पादों की लोडिंग 0.53 मिलियन टन थी, जो नवंबर 2020, 0.33 मिलियन टन की तुलना में 60.61प्रतिशत अधिक है । नवंबर 2021 के दौरान ऑटोमोबाइल के 45 रेक लोड किए गए, जो नवंबर 2020, 42 रेक की तुलना में 7.14 प्रतिशत अधिक है। नवंबर, 2021 में अन्य वस्तुओ में 0.17 मिलियन टन की लदान  की गई जोकि नवंबर, 2020, 0.10 मिलियन टन की तुलना में 70 प्रतिशत अधिक थी। नवंबर 2021 में थ्रुपुट 14,223 था, जो नवंबर, 2020, 9137 की तुलना में 55.66 प्रतिशत अधिक है। नवंबर 2021 के दौरान माल ढुलाई से अर्जित आय रु 284.75 करोड़ रुपए हुई जोकि नवंबर 2020, 252.97 करोड़  की तुलना में 12.56 प्रतिशत अधिक है।
दिल्ली मंडल द्वारा नवंबर 2021 में माल ढुलाई बढ़ाने के लिए की गई पहल
दिनांक 10 नवंबर 2021 को दिल्ली मंडल ने 31.10.21 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 55 रेकों की लदान को पार करते हुए 57 रेकों की  एक दिन में अपनी अधिकतम लदान हासिल की है। इसमें 10 प्रायोजित खाद्यान्न, 31 कंटेनर,9 पेट्रोलियम,5 ऑटोमोबाइल,1 रेल सामग्री और 1 विविध वस्तु रेक शामिल हैं। २2 नवंबर 2021 को एक दिन में कुल 63 क्रेक ट्रेन चलाई गईं, जो एक दिन में चलाई गई अब तक की सबसे अधिक क्रेक ट्रेन हैं। २4 नवंबर 2021 को दिल्ली डिवीजन ने फरीदाबाद से अंबासा, एबीएसए के लिए पहली बार लकड़ी लोड की । रेलवे ने इससे 1,39,514 रुपए का राजस्व अर्जित किया है। दिल्ली मंडल द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्य, हजरत निजामुद्दीन-ओखला स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली 6 नवंबर 2021 को चालू कर दी गई है। १3 नवंबर 2021 को जल निकासी ठीक न होने के कारण तुगलकाबाद ओखला डाउन गुड्स अवॉइडिंग लाइन के बीच 60 किमी प्रति घंटे के स्थायी गति प्रतिबंध हटाया गया ।