मोदी सरकार के आने के बाद देश में अद्वितीय परिवर्तन हुए हैं.आदेश गुप्ता
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की उपस्थिति में कांग्रेस निगम पार्षद एवं करावल नगर जिला अध्यक्ष महिला,  अमरलता सांगवान ने अपने अन्य पदाधिकारियों सहित 200 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को भाजपा की सदस्या ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने पटका पहनाकर सांगवन का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा का परिवार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा करावल नगर क्षेत्र में और अधिक मजबूत हो गई है। आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मार्गदर्शन में भाजपा शासित निगम एवं देश दिन-प्रतिदिन विकास के रास्ते पर अग्रसर है। आज केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कामों की वजह से सभी वर्गों को इसका लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश में जब से भाजपा की मोदी सरकार आई है, तबसे एक अद्वितीय परिवर्तन हुआ है, हर भारतीय का मान-सम्मान विदेशों में भी सुरक्षित रहे, इसके लिए भाजपा हमेशा से संवेदनशील है। गुप्ता ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि 8 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर देना अपने आप में इतिहास है। झुग्गी सम्मान यात्रा के दौरान उन महिलाओं को जिनके पास चुल्हे की व्यवस्था नहीं थी, उन्हें चुल्हा, मुफ्त गैस सिलेंडर के साथ दो लाख रुपए का बीमा देने का काम केंद्रीय शहरी एवं विकास मंत्रालय द्वारा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी के निर्देश पर किया गया। उन्होंने कहा कि स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, रेहड़ी पटरी को लोन देने की बात हो, इन सभी योजनाओं से हर वर्ग के बीच समान रुप से बिना किसी भेद-भाव के वितरीत करने का काम किया गया। गुप्ता ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पिछले सात सालों में जो वायदें किए वह उन्होंने पूरा नहीं किया, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि पार्टी में अन्य दलों से आए गणमान्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पदचिन्हों पर चलकर एक विकास की नई गाथा दिल्ली में लिखेंगे। अमरलता सांगवान ने कहा कि आज देश में जिस तरह की विकास की लहर है वह सिर्फ मोदी सरकार के कारण संभव हो पाया है। कोरोना काल में पूरा विश्व परेशान था लेकिन नरेन्द्र मोदी की सूझबूझ नीतियों से भारत इस कोरोना की लड़ाई को पूरी क्षमता के साथ लड़ा और कोरोना को मात देने में कामयाब हुआ।