कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन की चपेट में आए व्यक्ति के संपर्क में आई एक महिला दिल्ली में संक्रमित पाई गई हैं और उन्हें लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिला गुरुवार को संक्रमित पाई गईं। वह कहीं भी विदेश यात्रा पर नहीं गईं थी। उनके परिवार के 17 लोग भी क्वारंटाइन में हैं। अधिकारी ने बताया कि उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके नमूनें जीनोम अनुक्रमण के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र भेजे गए हैं। दिल्ली में रविवार को ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया था। बता दें कि तंजानिया से दिल्ली लौटा 37 वर्षीय व्यक्ति इससे संक्रमित पाया गया था, जबकि उसका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।