नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ३५ वें हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मीनाक्षी लेखी करेंगी। 23 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलने वाले इस हुनर हाट में देश के 30 से अधिक राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के 700 से ज्यादा दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर एवं पारम्परिक पकवानों के उस्ताद भाग लेंगे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन, सांसद, हंस राज हंस, सांसद मनोज तिवारी, सांसद रमेश बिधूड़ी, सांसद प्रवेश साहिब सिंह उपस्थित रहेंगे।