नई दिल्ली – भारत के गारमेन्ट, टेक्सटाईल और डेनिम मैनुफैक्चरिंग उद्योग आधुनिक तकनीकों, उत्पादन के आधुनिक तरीकों और प्रक्रिया अनुकूलन के माध्यम से अपनी मैनुफैक्चरिंग क्षमता बढ़ा रहे हैं और विश्वस्तर पर प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसी क्रम में गारटेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया 6 से 8 अगस्त 2026 के बीच भारत मंडपम में लौट रहा है, जहां डेनिम शो भी आकर्षण का केन्द्र होगा। 14850 वर्गफीट में फैली इस प्रदर्शनी में 185 से अधिक प्रदर्शक और 700 से अधिक ब्राण्ड्स 1200 से अधिक प्रोडक्ट्स पेश करेंगे। प्रदर्शनी में डेनिम शो के लिए एक विशेष ज़ोन है, जिसे डेनिम मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन का समर्थन प्राप्त है।एक बी2बी प्लेटफॉर्म के रूप में यह प्रदर्शनी टेक्सटाईल टेक्नोलॉजी, गारमेन्ट एवं टेक्सटाईल मशीनरी, एक्सेसरीज़, फैब्रिक और गारमेन्ट एवं अपेरेल निर्माताओं, थोक खरीदारों, टेक्सटाइल फैक्टरी मालिकों, टेक्सटाइल डिज़ाइनरों, एवं उद्योग जगत के अन्य हितधारकों को एक मंच पर लेकर आएगी। प्रदर्शनी का आकर्षण केन्द्र होगा, डेनिम शो, जिसे डेनिम मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन का समर्थन प्राप्त है। यह शो संपूर्ण डेनिम वैल्यू चेन, डेनिम मिल्स एवं फैब्रिक्स, एक्सेसरीज़ एवं ट्रिम्स, डेनिम फिनिशिंग एवं वॉशिंग टेक्नोलॉजी, डेनिम गारमेन्ट एवं अपेरेल मशीनरी और डाई एवं कैमिकल्स पर रोशनी डालेगा।2026 के संस्करण में सिलाई मशीनरी, स्पेयर पार्ट्स, डिजिटल टेक्सटाइल प्रिंटिंग, एम्ब्रॉयडरी टेक्नोलॉजी, लॉन्ड्री और फिनिशिंग सिस्टम, डेनिम मैन्युफैक्चरिंग सॉल्यूशन और ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में ज़बरदस्त भागीदारी देखने को मिलेगी। 70 से अधिक कंपनियाँ पहली बार शो में हिस्सा ले रही हैं, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से अंतरराष्ट्रीय कंपनियाँ भी शामिल होंगी। गारटेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया के साथ-साथ, डेनिम मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के के सहयोग से आयोजित डेनिम शो में डेनिम फ़ैब्रिक और डाई के क्षेत्र के नए इनोवेशन दिखाए जाएंगे। जहां उद्योग जगत के प्रोफ़ेशनल्स को इस क्षेत्र में हुए नए विकास कार्यों को जानने और समझने के मौके मिलेंगे। अरविंद, गिन्नी, जिंदल, लायन फ़ैब्रिक्स, मारुति डेनिम, नंदन, रेमंड, सुदर्शन डेनिम, सूर्य लक्ष्मी, टीसीएम और विनोद डेनिम जैसे ब्राण्ड अपने नए कलेक्शन के साथ आगंतुकों को खूब लुभाएंगे।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए एमईएक्स एक्ज़हीबिशन्स प्रा. लिमिटेड की डायरेक्टर, मिस हिमानी गुलाटी ने कहा, ‘‘गारटेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया का हर संस्करण उद्योग जगत की सभी ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है, जैसे सही टेक्नोलॉजी, सही खरीदारों और व्यापार के अवसर की पहुंच। हमें उम्मीद है कि 2026 संस्करण एक बार फिर से उद्योग जगत को एक साथ लेकर आएगा, इस मंच पर उन्हें नए बिज़नेस कनेक्शन बनाने, बदलवाकरी टेक्नोलॉजी देखने, और कारोबार के ऐसे अवसर मिलेंगे, जो टेक्सटाइल मैनुफैक्चरिंग के भविष्य को आकार देंगे।मैस्से फ्रैंकफर्ट एशिया होल्डिंग्स लिमिटेड के एक्ज़क्टिव डायरेक्टर और बोर्ड सदस्य श्री राज मानिक ने कहाः “गारटेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया एक भरोसेमंद मार्केटप्लेस बन गया है, जो टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और बिज़नेस को एक प्लेटफॉर्म पर लाता है तथा भारत के टेक्सटाइल मैनुफैक्चरिंग सेक्टर की बदलती प्राथमिकताओं पर रोशनी डालता है। पिछले कुछ सालों में, यह शो एक महत्वपूर्ण सालाना मंच के रूप में उभरा है, जिसके माध्यम से खरीदारों को आधुनिक टेक्नोलॉजी और प्रोडक्शन क्षमताओं में निवेश के अवसर मिलते हैं।शो का आयोजन एमईएक्स एक्ज़हीबिशन प्राइवेट लिमिटेड और मैस्से फ्रैंकफर्ट ट्रेड फेयर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
