नई दिल्ली- स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ, उत्तर प्रदेश के ललित कला विभाग में जयपुर निवासी डॉ. कृष्ण कुमार जी को Ph.D. (विद्या वाचस्पति) की उपाधि प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। डॉ. कृष्ण कुमार अपनी गहन कलात्मक दृष्टि, विशेष रूप से रेखाओं के सूक्ष्म एवं सृजनात्मक अध्ययन के लिए कला जगत में विशिष्ट पहचान रखते हैं।साधारण परिवेश से निकलकर उन्होंने निरंतर परिश्रम, शोध और सृजन के माध्यम से स्वयं को एक असाधारण कलाकार के रूप में स्थापित किया। उनकी कला में रेखाएँ केवल आकार नहीं बनातीं, बल्कि भाव, संवेदना और विचारों को जीवंत करती हैं। रेखाओं पर उनका सतत अध्ययन उन्हें स्वयं रेखाओं की भाँति असीमित सृजनशीलता की ओर अग्रसर करता है।उनकी यह उपलब्धि युवा कलाकारों एवं शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा भारतीय कला जगत में उनके योगदान को नई पहचान प्रदान करती है।

Leave a Reply