नई दिल्ली- सद्गुरु श्री मधुसूदन साई ने अपने 47वें जन्मदिवस के अवसर पर सत्य साई ग्राम स्थित श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में चार नए सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सा विभागों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर AI आधारित माई हैप्पी हेल्थ मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया तथा वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन की नई वेबसाइट, नया लोगो और स्वर्ण जयंती स्मारक सिक्का भी जारी किया गया।AI आधारित माई हैप्पी हेल्थ ऐप 26 भाषाओं में उपलब्ध है और व्यक्तिगत स्वास्थ्य जानकारी के आधार पर स्वास्थ्य मार्गदर्शन प्रदान करेगा।अपने संबोधन में सद्गुरु श्री मधुसूदन साई ने कहा कि जीवन का उद्देश्य प्रेम करना और प्रेम पाना है। उन्होंने निःस्वार्थ सेवा को मानव जीवन का सर्वोच्च आदर्श बताते हुए कहा कि स्वार्थ व्यक्ति को भीतर से नष्ट करता है, जबकि निःस्वार्थ भाव से ही दिव्यता प्रकट होती है।प्रशांति बालमंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बी.एन. नरसिंहमूर्ति ने कहा कि सद्गुरु श्री मधुसूदन साई के नेतृत्व में सत्य साई ग्राम शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्रों में वैश्विक सेवा केंद्र के रूप में विकसित हुआ है।

Leave a Reply